![]() |
रणबीर कपूर का जन्म साठ के दशक के सुपर स्टार राज कपूर के परिवार में हुआ। कपूर परिवार ने फिल्मों में कई दशक देखें और फिल्मी इतिहास में अपने नाम की ख्याति पूरे विश्व में फैलाई। उसी परिवार में रणबीर का जन्म 28 सितंबर 1982 को बॉम्बे में श्रवण नक्षत्र में हुआ। उसी के प्रभाव से रणबीर धनी एवं सुखी है।
रणबीर की कुंडली के अनुसार सूर्य ने उन्हें दीर्घसूत्री बनाया। मंगल एवं चंद्र ने भ्रमणशील के साथ-साथ फिल्मों में कदम जमाए। बुध जन्म के समय कन्या राशि पर भ्रमण कर रहा था, उसने भी धनवान बनाया एवं प्रसिद्धि दिलाई।
गुरु आपकी कुंडली में जिस राशि पर विराजमान है, उसने भी आपको धन-धान्य से सुखी बनाया। शुक्र केंद्र में होने से रणबीर को श्रेष्ठ कर्म वाला बनाता है। शनि जिस भाव में विराजमान है, यह आपको संपत्तिवान बनाता है। जन्म के समय शनि कन्या राशि पर भ्रमण कर रहा था, वह आपको उच्च स्थान दिलाता है।


No comments:
Post a Comment