Total Pageviews

Sunday, September 8, 2013

सितम्बर 2013 माह में 12 राशियों का फलादेश




मेष- मेष राशि वालों के लिए यह माह आर्थिक सुख वाला रहेगा। परिवार से लाभ मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में सफलता मिलेगी। भूमि क्रय होगी। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि में लाभ मिलेगा। नौकरी में सम्मान बढे़गा।

दि. 8, 24 शुभ है, 3 अशुभ है। श्रीराम आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
वृषभ- वृषभ राशि वालों के लिए यह माह ठीक रहेगा। घर में मांगलिक कार्य होंगे। न्यायिक कार्य से छुटकारा मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति होगी। व्यापार मध्यम रहेगा। कृषि ठीक रहेगी। स्त्री को कष्ट रहेगा। किसी मित्र से सहयोग मिलेगा।

दि. 7,14 शुभ है,18 अशुभ है। गायत्री मंत्र जप करना लाभप्रद रहेगा। 
 
मिथुन- मिथुन राशि वालों के लिए यह माह भाग्योदय वाला रहेगा। विद्यार्थी के उच्च शिक्षा के रास्ते खुलेंगे। नि:संतान दम्पति को संतान के योग बनेंगे। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि लाभ देगी। नौकरी में उन्नति होगी। कुसंग का ध्यान रखें, परेशानी में पड़ सकते हैं।

दि.11, 22 शुभ है,8 अशुभ है। शिव-शक्ति की आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
कर्क- कर्क राशि वालों के लिए यह माह पारिवारिक सुख वाला रहेगा। पत्नी के पक्ष से लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। व्यापार मध्यम रहेगा। कृषि ठीक रहेगी। नौकरी में अधिकारी खुश रहेंगे। नए वाहन का योग बनेगा।

दि. 5, 20 शुभ है,16 अशुभ है। हनुमान चालीसा का पाठ करना लाभप्रद रहेगा। 
 
सिंह- सिंह राशि वालों के लिए यह माह मध्यम रहेगा। विद्यार्थी की उन्नति होगी। व्यापार लाभ देगा। कृषि मध्यम रहेगी। नौकरी में अधिकारी नाराज हो सकते है। बहनोई से सहयोग एवं लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्रा होगी।

दि. 13, 26 शुभ है,10 अशुभ है। श्रीराम की आराधना लाभप्रद रहेगी।  
 
कन्या- कन्या राशि वालों के लिए यह माह व्यापार वृद्धि वाला रहेगा। कृषि अच्छा लाभ देगी। नौकरी में स्थान-परिवर्तन हो सकता है। धार्मिक कार्य में रूचि बढ़ेगी। किसी अनजान से दोस्ती होगी। यात्रा लाभप्रद रहेगी।

दि. 18, 25 शुभ है, 5 अशुभ है। देवी की आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 



तुला- तुला राशि वालों के लिए यह माह धन समृद्धि वाला रहेगा। व्यापार एवं कृषि दोनों अच्छा लाभ देगी। नौकरी में पदोन्नति होगी। परिवार से विरोध रहेगा। अधिक श्रम लाभ देगा। किसी मित्र से सहयोग प्राप्त होगा।

दि. 6, 18 शुभ है, 14 अशुभ है। राधा-कृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों के लिए यह माह मध्यम रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। व्यापार सामान्य रहेगा। कृषि मध्यम लाभ देगी। विदेश यात्रा के योग बनते हैं। मानसिक बैचेनी हो सकती है।

दि.4,16 शुभ है, 9 अशुभ है। देवी-कवच का पाठ करना लाभप्रद रहेगा।
 
धनु- धनु राशि वालों के लिए यह माह राजनीतिक लाभ वाला रहेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार ठीक रहेगा। कृषि परेशानी दे सकती है। नौकरी में अधिकारी नाराज रहेंगे। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। सरकारी योजना का लाभ मिलेगा।

दि. 9, 27 शुभ है, 4 अशुभ है। सूर्य आराधना करना लाभप्रद रहेगा।
 
मकर- मकर राशि वालों का यह माह व्यापार में वृद्धि वाला रहेगा। कृषि भी लाभ देगी। नौकरी में उन्नति होगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। वाहन बेचने से लाभ मिलेगा। शारीरिक कष्ट के योग है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

दि. 14,28 शुभ है, 5 अशुभ है। हनुमानजी की आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
कुंभ- कुंभ राशि वालों के लिए यह माह सामान्य रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। कृषि ठीक-ठीक रहेगी। नौकरी में साथी से मनमुटाव के योग बनते हैं। भूमि-भवन के विवाद रहेंगे। मांगलिक कार्य पूर्ण होंगे। वाहन दुर्घटना का भय रहेगा।

दि. 6,12 शुभ है, 14 अशुभ है। श्रीकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
मीन- मीन राशि वालों के लिए यह माह पदोन्नति वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि ठीक रहेगी। पारिवारिक सहयोग रहेगा। नए वाहन के योग बनते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी मित्र से विरोध के योग।

दि. 7,14 शुभ है,18 अशुभ है। शिव की आराधना लाभप्रद रहेगी

 
 

Wednesday, March 6, 2013

मार्च 2013 : 12 राशियों का भविष्‍यफल

मेष- यह माह मिश्रित फल वाला रहेगा। व्यापार से अच्छा लाभ मिलेगा। कृषि वालों को हानि हो सकती है। नौकरी में अफसर खुश रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग को परेशानी आएगी। पति-पत्नि के बीच तनाव की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

दि. 4, 7 शुभ है, 9 अशुभ है। गायत्री मंत्र लाभप्रद रहेगा

वृषभ- यह माह आर्थिक सुख वाला रहेगा। भूमि-वाहन प्राप्त होंगे। शत्रु परास्त होंगे। विद्यार्थी की उन्नति होगी। किसी नए कार्य के योग बनते हैं। व्यापार कृषि लाभ देगी। नौकरीपेशा के मन में संतोष रहेगा।

दि.10, 23 शुभ है, 6 अशुभ है। गुरु आराधना लाभप्रद रहेगी।
मिथुन-
यह माह संतान की उन्नति वाला रहेगा। नौकरी वालों के स्थान परिवर्तन के योग है। कृषि में हानि हो सकती है। व्यापार मध्यम रहेगा। यात्रा पर विशेष खर्च होगा। पत्नी को कष्ट रहेगा।

दि. 5, 15 शुभ है, 3 अशुभ है। श्रीकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी

कर्क- यह माह भूमि-भवन के लाभ वाला रहेगा। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। घर में मांगलिक कार्य के योग हैं। राजनीति में उन्नति होगी। व्यापार में प्रगति होगी। कृषि वालों को एवं नौकरी वालों को इस माह परेशानी आ सकती है। माता को कष्ट के योग है।

दि. 9, 27 शुभ है 7 अशुभ है। शिव-शक्ति की आराधना लाभप्रद रहेगी।



सिंह- यह माह मानसिक सुख वाला रहेगा। कानूनी कार्यों में सफलता मिलेगी। विरोधी परास्त होंगे। पारिवारिक सुख रहेगा। व्यापार, कृषि ठीक रहेंगे। नौकरी वालों को अचानक लाभ मिलने के योग है।

दि. 1, 8, 24 शुभ है, 16 अशुभ है। हनुमानजी की आराधना लाभप्रद है

कन्या- यह माह मध्यम फल वाला रहेगा। माता पक्ष से सुख मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में बाधा आएगी। पत्नी को कष्ट के योग है। व्यापार में हानि हो सकती है। कृषि मध्यम रहेगी। नौकरी में अधिकारी नाराज हो सकते हैं, ध्यान दें।

दि. 3, 12 शुभ है, 10 अशुभ है। श्रीराम आराधना लाभप्रद रहेगीतुला- यह माह न्यायिक कार्य में सफलता वाला रहेगा। व्यापार स्थिति कमजोर हो सकती है। कृषि भी हानि दे सकती है। नौकरी वालों की उन्नति होगी। रोगी को लाभ मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने से लाभ मिलेगा।

दि. 13, 26 शुभ है, 9 अशुभ है। शनि जाप करना लाभप्रद रहेगा

वृश्चिक- यह माह व्यापार वृद्धि वाला रहेगा। पत्नि को कष्ट हो सकता है। कृषि एवं नौकरी वालों के लिए यह माह मध्यम रहेगा। जरूरी होने पर ही यात्रा करें, हानि के योग है। शत्रु का भय बना रहेगा। मानसिक तनाव रहेगा।

दि. 7, 21 शुभ है, 3 अशुभ है। शक्ति की आराधना लाभप्रद रहेगी
धनु-
यह माह भूमि-भवन के लाभ वाला रहेगा। व्यापार में उन्नति होगी। कृषि भी लाभ देगी। नौकरी में पदोन्नति के साथ स्थान-परिवर्तन के योग हैं। संतान से कष्ट हो सकता है परंतु मित्रों से लाभ मिलेगा। शारीरिक पीड़ा रहेगी।

दि. 2, 20 शुभ है, 6 अशुभ है। गं गणपते नम: का जाप लाभप्रद रहेगा

मकर- यह माह पदोन्नति वाला रहेगा। व्यापार-कृषि मध्यम लाभ देगी। सामाजिक-धार्मिक यात्रा के योग हैं। विद्यार्थी को रूकावट आ सकती है, पिता को कष्ट के योग हैं। स्वयं को उदर की तकलीफ हो सकती है।

दि. 5, 8 शुभ है, 19 अशुभ है। शक्ति की आराधना लाभप्रद रहेगी


कुंभ- यह माह संतान सुख वाला रहेगा। व्यापार में हानि के योग। कृषि में अच्छा लाभ मिलेगा। नौकरी में अफसर खुश रहेंगे। धर्म के कार्य में परेशानी आएगी। धार्मिक यात्रा के योग हैं। भाई से सहयोग प्राप्त होगा।

दि. 3, 18 शुभ है, 29 अशुभ है। श्रीकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी

मीन- यह माह अचानक लाभ वाला रहेगा। नौकरी में पदोन्नति होगी। व्यापार-कृषि लाभ देंगे। स्थान-परिवर्तन के योग भी हैं। वाहन दुर्घटना हो सकती है। माता को कष्ट रहेगा। ससुराल पक्ष से लाभ मिलेगा।

दि. 4, 24 शुभ है, 17 अशुभ है। सूर्य आराधना लाभप्रद रहेगी।

मार्च 2013 : ज्योतिष की नजर से

मार्च महीने में ग्रहों का राशियों पर भ्रमण और उनका प्रकृति व जीव-जंतुओं पर क्या प्रभाव पड़ेगा, जानिए -

मार्च में सूर्य का भ्रमण उत्तर के देशों में सुख-शांति देगा। पूर्व-दक्षिण के देशों में पीड़ा और पश्चिम के देशों में अशांति का वातावरण पैदा करेगा।

मार्च में मंगल कुंभ राशि में प्रवेश करेगा, जिसके प्रभाव से सभी अन्न महंगे होंगे। अन्न के साथ अन्य वस्तुएं भी महंगी होगी। यह सब होते हुए भी मंगल के प्रभाव से जनता निर्भय रहेगी।

मार्च माह में चतुर्ग्रही (मंगल, बुध, सूर्य, शुक्र एक साथ है) योग भी बन रहे है, जिसके फलस्वरूप कहीं रक्त-पात, जल-पलायन होगा।

March and Astrology
FILE
माह में शनि और मंगल एक-दूसरे के 6वें एवं 8वें भाव में होने से दुर्घटना, अग्नि-कांड, आतंकवादी गतिविधियों का भय रहेगा। साथ ही अशांति का वातावरण उत्पन्न होगा।

शुक्र के कुंभ राशि में भ्रमण करने से रूई ओर चांदी के भाव में कमी आएगी तथा शेयरों में तेजी आएगी।

15 मार्च से सूर्य राशि परिवर्तन कर मीन राशि में प्रवेश होगा जिससे पश्चिम के देशों में सुख-शांति होगी, पूर्व-उत्तर के देशों में अशांति रहेगी और दक्षिण के देशों में अशांति का वातावरण रहेगा। 17 मार्च से शुक्र भी अपनी राशि से अगली राशि पर भ्रमण करेगा, जिससे पृथ्वी पर अत्यंत सुख-शांति होगी।

मार्च 2013 की कुंडली में चतुर्ग्रही योग बन रहे हैं, जिसके फलस्वरूप पर्वतीय स्थल पर तेज वायु के साथ बूंदा-बांदी होगी।

दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तरप्रदेश, म.प्र, झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार में बादल चल के साथ वायु का प्रभाव भी तेज होगा। शुक्र के कारण कहीं-कहीं बूंदा-बांदी भी संभव है।

Saturday, January 26, 2013

(26 जनवरी)

(26 जनवरी) गणतंत्र दिवस की सभी भारतीयो )को शुभकामना !

Friday, January 18, 2013

रितिक रोशन

रितिक रोशन : शुक्र ने बनाया सुंदर : 
Hrithik Roshan Picture

 


रितिक के जन्म के समय के नक्षत्र ने रितिक को अपने कार्य के प्रति पूर्ण निष्ठा रखने वाला बनाया। जन्म के समय सूर्य धनु राशि पर परिभ्रमण कर रहा था जिसके प्रभाव से रितिक आज आर्थिक रूप से सुखी है। मंगल ने भ्रमणशील बनाया है। मंगल के कारण रितिक फिल्मी दुनिया में लोक-विख्यात हुए।

बुध रितिक को कष्टों से बचाता है। बुध जन्म के समय गुरु की राशि में विराजमान है यह स्थिति रितिक को आर्थिक सुख के साथ मान-सम्मान दिलाती है। गुरु मध्यम फल देता है। भविष्य में यही गुरु रितिक रोशन को परेशानी में भी डाल सकता है।

कुंडली में शुक्र द्वितीय भाव में है यह योग सुंदर एवं स्वभाव में सुशील बनाता है। शनि की कुंडली में स्थिति स्त्री एवं मित्रों से कष्ट पंहुचा सकती है। मिथुन के शनि ने उच्च फिल्मी कलाकार बनाया। राहु एवं केतु के कारण रितिक को जल से खतरा रहेगा। रितिक को राहु एवं केतु की शांति करना चाहिए।

Happy Birthday Hrithik
रितिक का जन्म बुध की महादशा में हुआ है। जिसका भोग्यकाल 15 वर्ष 11 माह 3 दिन रहा। 12.12.1996 से शुक्र की महादशा चल रही है, जो 13.12.2016 तक रहेगी। शुक्र की महादशा में बुध की अन्तर्दशा 13.12.2012 से लगी है जो 13.10.2015 तक रहेगी। शुक्र की मह़ादशा में बुध की अन्तर्दशा एवं बुध की अन्तर्दशा में बुध की प्रत्यंतर-दशा चल रही है यह 8.5.2013 तक चलेगी।

रितिक के लिए जनवरी मध्यम रहेगा। फरवरी-मार्च अच्छा रहेगा। मई में तकलीफ आ सकती है। जून-जुलाई में बड़े ऑफर मिलेंगे। अगस्त-सितंबर सम्मान बढ़ाने वाला रहेगा। अक्टूबर-नवंबर सामान्य रहेगा, परन्तु इस माह प्रशंसकों की संख्या बढ़ेगी। दिसबर ठीक-ठीक रहेगा।

रितिक को दिनांक 2,9 एवं 12 को कोई बड़े कार्य नही करना चाहिए एवं पुखराज धारण करना चाहिए। गणेशजी की आराधना बहुत लाभदायक है।

Tuesday, January 8, 2013

जनवरी 2013 ज्योतिष की नजर से

जनवरी 2013 ज्योतिष की नजर से
January 2013

वर्ष परिवर्तन के साथ ग्रहों का राशि परिवर्तन जनवरी 2013 में क्या फल देंगे आइए जानिए।
जनवरी प्रारंभ में सूर्य का धनु राशि में परिभ्रमण करने से पश्चिम के देशों में सुख-शांति रहेगी, पूर्व तथा उत्तर के देशों में अशांति का वातावरण रहेगा, दक्षिण के देशों में युद्ध का भय रहेगा।

मंगल का मकर राशि में परिभ्रमण करने से घी, तेल महंगे होंगे एवं अनाज सस्ता होगा। बुध का परिभ्रमण शासकों को परेशानी में डाल सकता है, शुक्र का जनवरी प्रारंभ में वृश्चिक राशि में भ्रमण करने से शांति रहेगी। परंतु जनवरी प्रथम सप्ताह से धनु राशि में परिभ्रमण करने के फलस्वरूप सभी अनाज महंगे होंगे एवं कृषि की भारी हानि होगी।


14 जनवरी को बुध श्रवण नक्षत्र में प्रवेश करेगा, जिसके फलस्वरूप शीत के प्राकृतिक प्रकोप से अलसी, धान्य, चना, गुड़ को हानि होगी। 14 जनवरी को ही सूर्य भ्रमण करते हुए मकर राशि में प्रवेश करेगा अर्थात् धनु से मकर राशि में परिभ्रमण करेगा, जिससे दक्षिण के देशों में सुख-शांति आएगी, उत्तर तथा पश्चिम के देशों में अशांति एवं पीड़ा रहेगी, पूर्व के देशों में युद्ध आदि का भय रहेगा।
january 2013

शुक्र, बुध एवं सूर्य की राशि परिवर्तन के बाद मंगल भी अपनी राशि बदलकर 25 जनवरी से कुंभ राशि में परिभ्रमण करेगा। मंगल के इस परिवर्तन से सभी धान्यों के भाव में तेजी होगी एवं अन्य प्रकार की वस्तुए भी महंगी होगी। इतना होने पर भी लोग निर्भय रहेंगे।

इस माह की कुंडली को आकाशीय हलचल की नजर से देखें तो उत्तराखण्ड, हिमाचलप्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बादलों की गर्जना एवं तेज बादल चाल के साथ शीत वायु का तेज प्रवाह होगा तथा हिमपात की भी संभावना है।

कहीं भारी वर्षा, जलप्लावन, आंधी-तूफान, ओलावृष्टि, प्राकृतिक प्रकोप से हानि की संभावना है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल, मध्यप्रदेश के मैदानी भागों में तेज शीत लहर का प्रभाव रहेगा तथा कहीं-कहीं वर्षा भी होगी। दक्षिण भारत में वायु के साथ वर्षा भी होगी।

Friday, January 4, 2013

जनवरी 2013 : बारह राशियों का भविष्य-फल

 

जनवरी 2013 : बारह राशियों का भविष्य-फल
मेष- मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह सामान्य रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। कृषि मध्यम लाभ देगी। नौकरी में उन्नति के योग बनेंगे। स्त्री पक्ष से कष्ट के योग है, धार्मिक कार्य में रूकावट आएगी, व्यर्थ खर्च होगा।
दि. 5, 28 शुभ है, 14 अशुभ है। राम स्तुति लाभप्रद है! वृषभ- वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह सफलता वाला रहेगा। विद्यार्थी को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, व्यापार में लाभ मिलेगा, कृषि मध्यम रहेगी, नौकरी में उन्नति होगी। मित्र से सहयोग मिलेगा, विशेष कार्य होंगे।
दि. 1, 12 शुभ है 3 अशुभ है। श्रीकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।
मिथुन- मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह सफलता वाला रहेगा। घर में मांगलिक कार्य होंगे, विद्यार्थी को सफलता मिलेग। उच्च पढा़ई के द्वार खुलेंगे, बेरोजगार को रोजगार मिलेगा। व्यापार में नुकसान हो सकता है। कृषि मध्यम रहेगी, किसी से दोस्ती के योग है।
दि. 7, 14 शुभ है, 23 अशुभ है। श्रीकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।
कर्क- कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह पदोन्नति वाला रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। कृषि लाभ देगी, स्थान-परिवर्तन के योग है, न्यायिक कार्यों में सफलता मिलेगी। माता से सुख मिलेगा।
दि. 17, 28 शुभ है, 5 अशुभ है। श्रीराम की आराधना लाभप्रद है।
सिंह- सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह पारिवारिक सुख वाला रहेगा। पत्नी से लाभ मिलेगा, सम्मान प्राप्ति के योग है, परिश्रम का लाभ मिलेगा, व्यापार ठीक रहेगा, कृषि में हानि हो सकती है ध्यान दें, नौकरी में अधिकारी से तालमेल मिलाकर चले, लाभ मिलेगा।
दि. 3, 27 शुभ है, 9 अशुभ है। देवी आराधना लाभप्रद रहेगी।
कन्या- कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह शिक्षा में उन्नति वाला रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी, कृषि कार्य में सफलता मिलेगी, व्यापार सफल रहेगा। मांगलिक कार्य के योग है।

Stars of Love

दि. 15, 30 शुभ है, 4 अशुभ है। शिव-शक्ति की आराधना लाभप्रद रहेगी।
तुला- तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह व्यापारिक लाभ वाला रहेगा। निर्माण कार्य पूरा होगा, नए वाहन के योग है, धार्मिक-सामाजिक यात्रा के योग है। माता को कष्ट के योग है, मित्र से सहयोग मिलेगा।
दि. 3, 6 शुभ है, 8 अशुभ है। राधाकृष्ण की आराधना लाभप्रद रहेगी।
वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह कानूनी-मामलों में सफलता वाला रहेगा। व्यापार मध्यम रहेगा, कृषि में हानि के योग है, नौकरी में अधिकारी नाराज हो सकते है। यात्रा अति-आवश्यक कार्य पर ही करें, शारीरिक पीड़ा हो सकती है।
दि. 1, 14 शुभ है, 23 अशुभ है। देवी आराधना लाभप्रद रहेगी।
धनु- धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह उन्नति वाला रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी, नौकरी में पदोन्नति के योग है, कृषि लाभ देगी। भूमि विवाद समाप्त होगा, मित्रो से सहयोग प्राप्त होगा। कहीं से अचानक लाभ होगा, सामाजिक यात्रा होगी।
दि. 5, 20 शुभ है, 2 अशुभ है। पवन-पुत्र हनुमान जी की आराधना लाभप्रद रहेगी।
मकर- मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह मध्यम रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के साथ स्थान-परिवर्तन हो सकता है। कृषि मध्यम लाभ देगी, व्यापार लाभप्रद रहेगा। संतान से कष्ट के योग है, घर में मांगलिक कार्य होगा। पेट की तकलीफ रहेगी।
दि 10, 18 शुभ है, 6 अशुभ है। गायत्री-मंत्र करना लाभप्रद रहेगा।
कुंभ- कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह धार्मिक-अनुष्ठान से लाभ वाला रहेगा। व्यापार ठीक रहेगा। कृषि लाभप्रद
रहेगी। नौकरी में तकलीफ हो सकती है। शत्रु पक्ष परास्त होंगे, प्रवास योग बनते हैं। माता को कष्ट हो सकता है।
दि. 9, 18 शुभ है, 2 अशुभ है। गणेशजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।
मीन- मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह व्यापार वृद्धि वाला रहेगा। कृषि लाभ देगी, नौकरी में उन्नति होगी। भवन निर्माण के योग है। शारीरिक परेशानी हो सकती है, मित्रों से विवाद के योग है, सोचकर व्यवहार करें। भाई से सहयोग प्राप्त होगा।
दि. 10, 24 शुभ है, 7 अशुभ है। श्रीकृष्ण आराधना लाभप्रद है।

Tuesday, January 1, 2013

नववर्ष 2013

नववर्ष 2013 की सभी पाठको एवं मित्रो को शुभकामना श्री-कृष्ण आपके जीवन को आनन्दमय रखे!