Total Pageviews

Sunday, September 8, 2013

सितम्बर 2013 माह में 12 राशियों का फलादेश




मेष- मेष राशि वालों के लिए यह माह आर्थिक सुख वाला रहेगा। परिवार से लाभ मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में सफलता मिलेगी। भूमि क्रय होगी। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि में लाभ मिलेगा। नौकरी में सम्मान बढे़गा।

दि. 8, 24 शुभ है, 3 अशुभ है। श्रीराम आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
वृषभ- वृषभ राशि वालों के लिए यह माह ठीक रहेगा। घर में मांगलिक कार्य होंगे। न्यायिक कार्य से छुटकारा मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति होगी। व्यापार मध्यम रहेगा। कृषि ठीक रहेगी। स्त्री को कष्ट रहेगा। किसी मित्र से सहयोग मिलेगा।

दि. 7,14 शुभ है,18 अशुभ है। गायत्री मंत्र जप करना लाभप्रद रहेगा। 
 
मिथुन- मिथुन राशि वालों के लिए यह माह भाग्योदय वाला रहेगा। विद्यार्थी के उच्च शिक्षा के रास्ते खुलेंगे। नि:संतान दम्पति को संतान के योग बनेंगे। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि लाभ देगी। नौकरी में उन्नति होगी। कुसंग का ध्यान रखें, परेशानी में पड़ सकते हैं।

दि.11, 22 शुभ है,8 अशुभ है। शिव-शक्ति की आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
कर्क- कर्क राशि वालों के लिए यह माह पारिवारिक सुख वाला रहेगा। पत्नी के पक्ष से लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। व्यापार मध्यम रहेगा। कृषि ठीक रहेगी। नौकरी में अधिकारी खुश रहेंगे। नए वाहन का योग बनेगा।

दि. 5, 20 शुभ है,16 अशुभ है। हनुमान चालीसा का पाठ करना लाभप्रद रहेगा। 
 
सिंह- सिंह राशि वालों के लिए यह माह मध्यम रहेगा। विद्यार्थी की उन्नति होगी। व्यापार लाभ देगा। कृषि मध्यम रहेगी। नौकरी में अधिकारी नाराज हो सकते है। बहनोई से सहयोग एवं लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्रा होगी।

दि. 13, 26 शुभ है,10 अशुभ है। श्रीराम की आराधना लाभप्रद रहेगी।  
 
कन्या- कन्या राशि वालों के लिए यह माह व्यापार वृद्धि वाला रहेगा। कृषि अच्छा लाभ देगी। नौकरी में स्थान-परिवर्तन हो सकता है। धार्मिक कार्य में रूचि बढ़ेगी। किसी अनजान से दोस्ती होगी। यात्रा लाभप्रद रहेगी।

दि. 18, 25 शुभ है, 5 अशुभ है। देवी की आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 



तुला- तुला राशि वालों के लिए यह माह धन समृद्धि वाला रहेगा। व्यापार एवं कृषि दोनों अच्छा लाभ देगी। नौकरी में पदोन्नति होगी। परिवार से विरोध रहेगा। अधिक श्रम लाभ देगा। किसी मित्र से सहयोग प्राप्त होगा।

दि. 6, 18 शुभ है, 14 अशुभ है। राधा-कृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों के लिए यह माह मध्यम रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। व्यापार सामान्य रहेगा। कृषि मध्यम लाभ देगी। विदेश यात्रा के योग बनते हैं। मानसिक बैचेनी हो सकती है।

दि.4,16 शुभ है, 9 अशुभ है। देवी-कवच का पाठ करना लाभप्रद रहेगा।
 
धनु- धनु राशि वालों के लिए यह माह राजनीतिक लाभ वाला रहेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार ठीक रहेगा। कृषि परेशानी दे सकती है। नौकरी में अधिकारी नाराज रहेंगे। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। सरकारी योजना का लाभ मिलेगा।

दि. 9, 27 शुभ है, 4 अशुभ है। सूर्य आराधना करना लाभप्रद रहेगा।
 
मकर- मकर राशि वालों का यह माह व्यापार में वृद्धि वाला रहेगा। कृषि भी लाभ देगी। नौकरी में उन्नति होगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। वाहन बेचने से लाभ मिलेगा। शारीरिक कष्ट के योग है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

दि. 14,28 शुभ है, 5 अशुभ है। हनुमानजी की आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
कुंभ- कुंभ राशि वालों के लिए यह माह सामान्य रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। कृषि ठीक-ठीक रहेगी। नौकरी में साथी से मनमुटाव के योग बनते हैं। भूमि-भवन के विवाद रहेंगे। मांगलिक कार्य पूर्ण होंगे। वाहन दुर्घटना का भय रहेगा।

दि. 6,12 शुभ है, 14 अशुभ है। श्रीकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
मीन- मीन राशि वालों के लिए यह माह पदोन्नति वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि ठीक रहेगी। पारिवारिक सहयोग रहेगा। नए वाहन के योग बनते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी मित्र से विरोध के योग।

दि. 7,14 शुभ है,18 अशुभ है। शिव की आराधना लाभप्रद रहेगी