Total Pageviews

Saturday, January 26, 2013

(26 जनवरी)

(26 जनवरी) गणतंत्र दिवस की सभी भारतीयो )को शुभकामना !

Friday, January 18, 2013

रितिक रोशन

रितिक रोशन : शुक्र ने बनाया सुंदर : 
Hrithik Roshan Picture

 


रितिक के जन्म के समय के नक्षत्र ने रितिक को अपने कार्य के प्रति पूर्ण निष्ठा रखने वाला बनाया। जन्म के समय सूर्य धनु राशि पर परिभ्रमण कर रहा था जिसके प्रभाव से रितिक आज आर्थिक रूप से सुखी है। मंगल ने भ्रमणशील बनाया है। मंगल के कारण रितिक फिल्मी दुनिया में लोक-विख्यात हुए।

बुध रितिक को कष्टों से बचाता है। बुध जन्म के समय गुरु की राशि में विराजमान है यह स्थिति रितिक को आर्थिक सुख के साथ मान-सम्मान दिलाती है। गुरु मध्यम फल देता है। भविष्य में यही गुरु रितिक रोशन को परेशानी में भी डाल सकता है।

कुंडली में शुक्र द्वितीय भाव में है यह योग सुंदर एवं स्वभाव में सुशील बनाता है। शनि की कुंडली में स्थिति स्त्री एवं मित्रों से कष्ट पंहुचा सकती है। मिथुन के शनि ने उच्च फिल्मी कलाकार बनाया। राहु एवं केतु के कारण रितिक को जल से खतरा रहेगा। रितिक को राहु एवं केतु की शांति करना चाहिए।

Happy Birthday Hrithik
रितिक का जन्म बुध की महादशा में हुआ है। जिसका भोग्यकाल 15 वर्ष 11 माह 3 दिन रहा। 12.12.1996 से शुक्र की महादशा चल रही है, जो 13.12.2016 तक रहेगी। शुक्र की महादशा में बुध की अन्तर्दशा 13.12.2012 से लगी है जो 13.10.2015 तक रहेगी। शुक्र की मह़ादशा में बुध की अन्तर्दशा एवं बुध की अन्तर्दशा में बुध की प्रत्यंतर-दशा चल रही है यह 8.5.2013 तक चलेगी।

रितिक के लिए जनवरी मध्यम रहेगा। फरवरी-मार्च अच्छा रहेगा। मई में तकलीफ आ सकती है। जून-जुलाई में बड़े ऑफर मिलेंगे। अगस्त-सितंबर सम्मान बढ़ाने वाला रहेगा। अक्टूबर-नवंबर सामान्य रहेगा, परन्तु इस माह प्रशंसकों की संख्या बढ़ेगी। दिसबर ठीक-ठीक रहेगा।

रितिक को दिनांक 2,9 एवं 12 को कोई बड़े कार्य नही करना चाहिए एवं पुखराज धारण करना चाहिए। गणेशजी की आराधना बहुत लाभदायक है।

Tuesday, January 8, 2013

जनवरी 2013 ज्योतिष की नजर से

जनवरी 2013 ज्योतिष की नजर से
January 2013

वर्ष परिवर्तन के साथ ग्रहों का राशि परिवर्तन जनवरी 2013 में क्या फल देंगे आइए जानिए।
जनवरी प्रारंभ में सूर्य का धनु राशि में परिभ्रमण करने से पश्चिम के देशों में सुख-शांति रहेगी, पूर्व तथा उत्तर के देशों में अशांति का वातावरण रहेगा, दक्षिण के देशों में युद्ध का भय रहेगा।

मंगल का मकर राशि में परिभ्रमण करने से घी, तेल महंगे होंगे एवं अनाज सस्ता होगा। बुध का परिभ्रमण शासकों को परेशानी में डाल सकता है, शुक्र का जनवरी प्रारंभ में वृश्चिक राशि में भ्रमण करने से शांति रहेगी। परंतु जनवरी प्रथम सप्ताह से धनु राशि में परिभ्रमण करने के फलस्वरूप सभी अनाज महंगे होंगे एवं कृषि की भारी हानि होगी।


14 जनवरी को बुध श्रवण नक्षत्र में प्रवेश करेगा, जिसके फलस्वरूप शीत के प्राकृतिक प्रकोप से अलसी, धान्य, चना, गुड़ को हानि होगी। 14 जनवरी को ही सूर्य भ्रमण करते हुए मकर राशि में प्रवेश करेगा अर्थात् धनु से मकर राशि में परिभ्रमण करेगा, जिससे दक्षिण के देशों में सुख-शांति आएगी, उत्तर तथा पश्चिम के देशों में अशांति एवं पीड़ा रहेगी, पूर्व के देशों में युद्ध आदि का भय रहेगा।
january 2013

शुक्र, बुध एवं सूर्य की राशि परिवर्तन के बाद मंगल भी अपनी राशि बदलकर 25 जनवरी से कुंभ राशि में परिभ्रमण करेगा। मंगल के इस परिवर्तन से सभी धान्यों के भाव में तेजी होगी एवं अन्य प्रकार की वस्तुए भी महंगी होगी। इतना होने पर भी लोग निर्भय रहेंगे।

इस माह की कुंडली को आकाशीय हलचल की नजर से देखें तो उत्तराखण्ड, हिमाचलप्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बादलों की गर्जना एवं तेज बादल चाल के साथ शीत वायु का तेज प्रवाह होगा तथा हिमपात की भी संभावना है।

कहीं भारी वर्षा, जलप्लावन, आंधी-तूफान, ओलावृष्टि, प्राकृतिक प्रकोप से हानि की संभावना है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल, मध्यप्रदेश के मैदानी भागों में तेज शीत लहर का प्रभाव रहेगा तथा कहीं-कहीं वर्षा भी होगी। दक्षिण भारत में वायु के साथ वर्षा भी होगी।

Friday, January 4, 2013

जनवरी 2013 : बारह राशियों का भविष्य-फल

 

जनवरी 2013 : बारह राशियों का भविष्य-फल
मेष- मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह सामान्य रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। कृषि मध्यम लाभ देगी। नौकरी में उन्नति के योग बनेंगे। स्त्री पक्ष से कष्ट के योग है, धार्मिक कार्य में रूकावट आएगी, व्यर्थ खर्च होगा।
दि. 5, 28 शुभ है, 14 अशुभ है। राम स्तुति लाभप्रद है! वृषभ- वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह सफलता वाला रहेगा। विद्यार्थी को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, व्यापार में लाभ मिलेगा, कृषि मध्यम रहेगी, नौकरी में उन्नति होगी। मित्र से सहयोग मिलेगा, विशेष कार्य होंगे।
दि. 1, 12 शुभ है 3 अशुभ है। श्रीकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।
मिथुन- मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह सफलता वाला रहेगा। घर में मांगलिक कार्य होंगे, विद्यार्थी को सफलता मिलेग। उच्च पढा़ई के द्वार खुलेंगे, बेरोजगार को रोजगार मिलेगा। व्यापार में नुकसान हो सकता है। कृषि मध्यम रहेगी, किसी से दोस्ती के योग है।
दि. 7, 14 शुभ है, 23 अशुभ है। श्रीकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।
कर्क- कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह पदोन्नति वाला रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। कृषि लाभ देगी, स्थान-परिवर्तन के योग है, न्यायिक कार्यों में सफलता मिलेगी। माता से सुख मिलेगा।
दि. 17, 28 शुभ है, 5 अशुभ है। श्रीराम की आराधना लाभप्रद है।
सिंह- सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह पारिवारिक सुख वाला रहेगा। पत्नी से लाभ मिलेगा, सम्मान प्राप्ति के योग है, परिश्रम का लाभ मिलेगा, व्यापार ठीक रहेगा, कृषि में हानि हो सकती है ध्यान दें, नौकरी में अधिकारी से तालमेल मिलाकर चले, लाभ मिलेगा।
दि. 3, 27 शुभ है, 9 अशुभ है। देवी आराधना लाभप्रद रहेगी।
कन्या- कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह शिक्षा में उन्नति वाला रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी, कृषि कार्य में सफलता मिलेगी, व्यापार सफल रहेगा। मांगलिक कार्य के योग है।

Stars of Love

दि. 15, 30 शुभ है, 4 अशुभ है। शिव-शक्ति की आराधना लाभप्रद रहेगी।
तुला- तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह व्यापारिक लाभ वाला रहेगा। निर्माण कार्य पूरा होगा, नए वाहन के योग है, धार्मिक-सामाजिक यात्रा के योग है। माता को कष्ट के योग है, मित्र से सहयोग मिलेगा।
दि. 3, 6 शुभ है, 8 अशुभ है। राधाकृष्ण की आराधना लाभप्रद रहेगी।
वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह कानूनी-मामलों में सफलता वाला रहेगा। व्यापार मध्यम रहेगा, कृषि में हानि के योग है, नौकरी में अधिकारी नाराज हो सकते है। यात्रा अति-आवश्यक कार्य पर ही करें, शारीरिक पीड़ा हो सकती है।
दि. 1, 14 शुभ है, 23 अशुभ है। देवी आराधना लाभप्रद रहेगी।
धनु- धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह उन्नति वाला रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी, नौकरी में पदोन्नति के योग है, कृषि लाभ देगी। भूमि विवाद समाप्त होगा, मित्रो से सहयोग प्राप्त होगा। कहीं से अचानक लाभ होगा, सामाजिक यात्रा होगी।
दि. 5, 20 शुभ है, 2 अशुभ है। पवन-पुत्र हनुमान जी की आराधना लाभप्रद रहेगी।
मकर- मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह मध्यम रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के साथ स्थान-परिवर्तन हो सकता है। कृषि मध्यम लाभ देगी, व्यापार लाभप्रद रहेगा। संतान से कष्ट के योग है, घर में मांगलिक कार्य होगा। पेट की तकलीफ रहेगी।
दि 10, 18 शुभ है, 6 अशुभ है। गायत्री-मंत्र करना लाभप्रद रहेगा।
कुंभ- कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह धार्मिक-अनुष्ठान से लाभ वाला रहेगा। व्यापार ठीक रहेगा। कृषि लाभप्रद
रहेगी। नौकरी में तकलीफ हो सकती है। शत्रु पक्ष परास्त होंगे, प्रवास योग बनते हैं। माता को कष्ट हो सकता है।
दि. 9, 18 शुभ है, 2 अशुभ है। गणेशजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।
मीन- मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह व्यापार वृद्धि वाला रहेगा। कृषि लाभ देगी, नौकरी में उन्नति होगी। भवन निर्माण के योग है। शारीरिक परेशानी हो सकती है, मित्रों से विवाद के योग है, सोचकर व्यवहार करें। भाई से सहयोग प्राप्त होगा।
दि. 10, 24 शुभ है, 7 अशुभ है। श्रीकृष्ण आराधना लाभप्रद है।

Tuesday, January 1, 2013

नववर्ष 2013

नववर्ष 2013 की सभी पाठको एवं मित्रो को शुभकामना श्री-कृष्ण आपके जीवन को आनन्दमय रखे!