Total Pageviews

Thursday, September 6, 2012

सितंबर 2012 : 12 राशियों का फलादेश





मेष- मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह स्थान-परिवर्तन वाला हो सकता है। कृषि कार्य में मध्यम लाभ मिलेगा। व्यापार में परेशानी आ सकती है। सहयोग में कमी रहेगी। मेहनत अधिक आय कम रहेगी। यात्रा में परेशानी आ सकती है। अत: जरूरी कार्य आने पर ही यात्रा करें। मित्र से सहयोग मिलेगा।
दि. 2,16 शुभ है, 5,13 अशुभ है। श्री कृष्ण-आराधना लाभप्रद है

वृषभ- वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह कानूनी (न्यायलय संबंधी) लाभ वाला रहेगा। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आ सकती है। कृषि लाभप्रद रहेगी। व्यापार मध्यम रहेगा। नौकरी में अधिकारी खुश रहेंगे। किसी अनजान से दोस्ती न करें।
दि. 6.12 शुभ है, 23 अशुभ है। श्री गणेश आराधना लाभप्रद है।

मिथुन- मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह मिश्रित फल वाला रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार सामान्य रहेगा। कृषि सामान्य लाभ देगी। विद्यार्थी वर्ग को तकलीफ का सामना करना पड़ेगा। व्यर्थ कार्यों पर धन व्यय होगा। अचानक हानि के योग है। पुराने मित्र से अनबन के योग है, ध्यान रखें।
दि. 6, 25 शुभ है, 17 अशुभ है। गुरु आराधना लाभप्रद है।

कर्क- कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह मांगलिक कार्य वाला रहेगा। विद्यार्थी के लिए कष्टप्रद रहेगा। माता को कष्ट रहेगा। भूमि संबंधित हानि होगी। आय कम खर्च अधिक रहेगा। अचानक सामजिक यात्रा के योग बनेंगे। इस माह किसी अनजान से दोस्ती के योग है। अत: सोच-समझ कर दोस्त‍ी करें, उससे हानि हो सकती है।
दि. 7,15 शुभ है, 4 अशुभ है। श्री शिव जी की आराधना लाभप्रद रहेगी।
सिंह- सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह व्यापार वृद्धि वाला रहेगा। विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। कृषि में उन्नति रहेगी। भाई से सहयोग मिलेगा। नौकरी में अधिकारी खुश रहेंगे। स्त्री को कष्ट हो सकता है। ससुराल से परेशानी हो सकती है।
दि.11, 22 शुभ है, 17 अशुभ है। गणेश जी की आराधना लाभप्रद है

कन्या- कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह यात्रा में लाभ वाला रहेगा। स्थान-परिवर्तन के योग है। इससे लाभ मिलेगा। संतान की उन्नति होगी। स्वयं पर खर्च अधिक होगा। कृषि लाभप्रद रहेगी। नौकरी में अड़चन रहेगी। मित्र द्वारा खुशी प्राप्त होगी। राजनैतिक कार्य में लाभ होगा।
दि.18, 27 शुभ है, 24 अशुभ है। गणेश, गौरी की आराधना करें

तुला- तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक उन्नति वाला रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। कृषि अच्छा लाभ देगी। नौकरी में अधिकारी नाराज हो सकते है। ध्यान रखें। पुराने मित्र से मनमुटाव के योग है। कानूनी उलझन से बचें। माता-पिता को कष्ट रहेगा।
दि. 3, 12 लाभप्रद है 7 अशुभ है। राधा-कृष्ण आराधना लाभप्रद है

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह व्यापार से लाभ वाला रहेगा। कृषि मध्यम रहेगी। नौकरी में उन्नति होगी। संतान की चिंता रहेगी। मानसिक परेशानी रहेगी। स्त्री द्वारा सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक क्लेश रहेगा। मित्र से सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक यात्रा के योग है।
दि. 1, 25 शुभ है, 8 अशुभ है। श्री कृष्ण आराधना लाभप्रद है।


धनु- धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह व्यापार वृद्धि वाला रहेगा। कृषि मध्यम रहेगी। नौकरी में उन्नति होगी। स्त्री को कष्ट रहेगा। माता-पिता को कष्ट रहेगा। विद्यार्थी को सफलता में तकलीफ आएगी, मित्र से सहयोग प्राप्त होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे।
दि. 9, 18 शुभ है, 3 अशुभ है। श्री-राम स्तुति लाभप्रद है।

मकर- मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह लाभ वाला रहेगा। भूमि संबंधी विवाद हल होगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि लाभ देगी। नौकरी में उन्नति होगी। संतान से चिंता रहेगी। भाई से सहयोग प्राप्त होगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्र सहयोग मिलेगा।
दि. 3, 15 शुभ है,19 अशुभ है। शिव आराधना लाभप्रद है।

कुंभ- कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह धार्मिक वाला रहेगा। कृषि लाभप्रद रहेगी, नौकरी में तकलीफ आएगी। माता-पिता से विरोध के योग है। परन्तु अचानक लाभ के योग है। बेरोजगार को नौकरी मिलगी। संतान से खुशी प्राप्त होगी।
दि. 6,18 शुभ है। गणेश आराधना लाभप्रद है

मीन- मीन राशि वाले जातकों के लिए जातकों के लिए यह माह सामान्य रहेगा। व्यापार ठीक रहेगा। कृषि सामान्य लाभ देगी। नौकरी में अधिकारी खुश रहेंगे। प्रवास में पीड़ा रहेगी। स्वास्थ्य खराब रहेगा। शत्रु भय बना रहेगा। बहन को कष्ट के योग है। पत्नी से सहयोग प्राप्त होगा।
दि.14, 26 शुभ है, 13 अशुभ है। श्री राधा-कृष्ण की आराधना लाभप्रद है।

No comments:

Post a Comment