Total Pageviews

Monday, May 7, 2012

गुरु का वृषभ राशी में परिभ्रमण

 वर्तमान में गुरु मेष राशि में परिभ्रमण कर रहा है,१३ मई २०१२ को गुरु अपनी राशि बदलकर मेष राशि से वृषभ राशि में प्रवेश करेगा! अर्थात गुरु 
वृषभ राशि में परिभ्रमण करेगा! इस राशि में परिभ्रमण करने पर गुरु पृथ्वी के जीवो पर, प्रकृति पर, व्यापार पर, राजनिति पर देश में हलचल पर क्या प्रभाव डालता है! जानिये!
गुरु वृषभ राशि में परिभ्रमण करेगा, इसके फलस्वरूप सभी अनाज सस्ते होंगे! पूर्व में सुख की वृध्दि होगी! नेताओं की वुध्दी अच्छी रहेगी!  घी,तेल
मोती,मूँग,नमक,लाल वस्तुए,लाल वस्त्र एवं नारियल सस्ते होंगे! स्त्री  जाति पर पीड़ा रहेगी, कई प्रकार के रोग से तकलीफ बढ़ेगी,जानवरों में हाथी,
घोड़े,गधो को तकलीफ ( कष्ट ) रहेगी! मोर पर भी कष्ट आएगा! उत्तर में अनावृष्टि तथा कई जगह पानी की कमी रहेगी! जुलाई अगस्त में गेहू,चावल,
उड़द,तिल,चना एवं मूँग महंगे होंगे! मई में वर्षा के योग बनेंगे,राजस्थान के मारवाड़ क्षेत्र में घी एवं तेल के भाव बढ़ेंगे!  इस क्षेत्र में धान के भाव में भी
उछाल आएगा! धातु  से सम्बन्धित वस्तु सस्ती होगी, मूंगफली के भाव में तेजी आएगी, मालवा एवं नागपुर में अनाज के भाव में अन्य जगह से तेजी रहेगी ! राजनैतिक गति के कारण प्रजा को कष्ट रहेगा! जुलाई,अगस्त में वर्षा अच्छी रहेगी,सितम्बर में वर्षा कम रहेगी! इन महीनो में घी,दूध की
कमी हो सकती है!

No comments:

Post a Comment