Total Pageviews

Saturday, April 7, 2012

अप्रैल 2012 : क्या कहती है आपकी राशि

- सुरेंद्र बिल्लौरे
ND

मेष :
मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह धार्मिक कार्यों वाला रहेगा। स्त्री पक्ष के वर्चस्व में वृद्धि होगी। वाहन सावधानी से चलाएं। दुर्घटना का योग बनता है। यात्रा से हानि के योग बनते हैं। पुराने मित्र से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार अच्छा रहेगा। नौकरी में अधिकारी से सामंजस्य बिठाकर चले। कृषि लाभ देगी। दिनांक 4, 16 शुभ। 21 अशुभ है। देव‍ी आराधना लाभप्रद रहेगी।

वृषभ :
वृषभ राशि वाले जातकों के लिए अप्रैल का माह व्यापार में लाभ वाला रहेगा। संतान पर विशेष खर्च होगा। पत्नी को पीड़ा के योग है। शत्रु पक्ष की हार होगी। कृषि मध्यम रहेगी। उन्नति के मार्ग खुलेंगे। ससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। किसी के बहकावे में न आए, हानि हो सकती है। दिनांक 5, 25 शुभ है। 6 अशुभ। राम स्तुति लाभप्रद है।

मिथुन :
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह सम्मान प्राप्ति वाला रहेगा। व्यापार में लाभ होगा। कृषि सामान्य लाभ देगी। नौकरी में उन्नति के योग है। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। संतान को कष्ट के योग है। रिश्तेदार से सहयोग प्राप्त होगा। किसी मित्र से अनबन के योग है। पर्यटन स्थल के योग है। दिनांक 6, 12 शुभ। 8 अशुभ है। शिव शक्ति की आराधना करें।

कर्क :
ND
कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह भूमि संबंधी लाभ वाला रहेगा। विद्यार्थी को परेशानी रहेगी। व्यापार अच्छा रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। मित्र से सहयोग प्राप्त होगा। बहन पक्ष को कष्ट के योग बनते हैं। माता-पिता को मानसिक कष्ट रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में सम्मान बढ़ेगा। दिनांक 12, 30 शुभ है। 3 अशुभ है।

सिंह :
सिंह राशि वालों के लिए यह माह पराक्रम वृद्धि से लाभ वाला रहेगा। पत्नी पक्ष का लाभ मिलेगा। कृषि सामान्य रहेगी। व्यापार लाभ प्रदान करेगा। नौकरी में उन्नति होगी। परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। अनजान व्यक्ति से दोस्ती‍ के योग बनते है। स्त्री से हानि के योग बनते है। दिनांक 10, 28 शुभ है। 14 अशुभ है। श्रीकृष्ण की आराधना करें।

कन्या :
कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह पराक्रम से लाभ वाला रहेगा। शिक्षा में उन्नति होगी। नौकरी में स्थानांतरण के योग बनते है। व्यापार ठीक रहेगा। कृषि लाभप्रद रहेगी। गलत‍ दिशा में लगाव की संभावना बनती है। ध्यान रखें। शत्रु पक्ष से सावधान रहे। भाई से सहयोग प्राप्त होगा। मामा पक्ष को कष्ट के योग बनते है। दिनांक 8, 14 शुभ है। दिनांक 18 अशुभ। दुर्गा आराधना करें।

तुला :
तुला राशि वाले जातकों के लिए अप्रैल का माह व्यापार में उत्तम लाभ वाला रहेगा। शारीरिक पी‍ड़ा दूर होगी। अविवाहित के संबंध तय होंगे। देश-विदेश यात्रा के प्रबल योग बनते है। किसी मित्र से धोखा हो सकता है, अत: ध्यान रखें। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। दिनांक 13, 26 शुभ। 10 अशुभ है। शिव आराधना करें।

वृश्चिक :
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह मिश्रित फल वाला रहेगा। विद्यार्थी को अच्छा लाभ मिलेगा। व्यर्थ कार्यों पर अधिक खर्च होगा। परिवार या रिश्तेदारी में क्लेश हो सकता है, ध्यान दें। स्वास्थ्य संबंधी पीड़ा रहेगी। व्यापार ठीक रहेगा। नौकरी में तकलीफ आएगी। कृषि मध्यम रहेगी। यात्रा में हानि के योग है। दिनांक 5, 15 शुभ है। 2 अशुभ। लक्ष्मी आराधना शुभ है।

धनु :
धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह अचानक लाभ मिलने वाला रहेगा। राज्य सम्मान के योग बनते हैं। संतान से सुख प्राप्त होगा। स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को रुकावट आ सकती है। कृषि लाभ मिलेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पत्नी से लाभ मिलेगा। माता-पिता को कष्‍ट के योग बनते हैं। अपना मान-सम्मान समाज में बढ़ता दिखेगा। दिनांक 9, 27 शुभ है। 8 अशुभ। दुर्गा जी की आराधना लाभप्रद है।

मकर :
मकर राशि वाले जातकों के लिए अप्रैल का माह सफलता वाला रहेगा। लेखक एवं कवि के लिए अच्छा लाभ वाला रहेगा। खर्चों में कमी आएगी। व्यापार में उन्नति होगी। कृषि लाभ पहुंचाएगी। नौकरी में स्थानांतरण के योग है। पत्नी को कष्ट के योग बनत‍े हैं। ससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। पुराने मित्र से मिलन होगा। तीर्थयात्रा के योग है। दिनांक 7, 16 शुभ। 13 अशुभ है। कृष्ण आराधना लाभप्रद है।

कुंभ :
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह धार्मिक लाभ वाला रहेगा। स्त्री पक्ष से लाभ मिलेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। कृषि मध्यम लाभ देगी। नौकरी में सम्मान प्राप्त होगा। अपने आप पर विश्वास रखें। मानसिक सुख मिलेगा। घर पर मांगलिक कार्य के योग है। दिनांक 10, 22 शुभ। 18 अशुभ है।

मीन :
मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह मांगलिक कार्यों वाला रहेगा। व्यापार मध्यम रहेगा। कृषि लाभप्रद है। नौकरी में परेशानी आ सकती है। वाहन एवं यात्रा में नुकसान के योग है। स्वास्थ्य संबंधी पीड़ा रहेगी। माता-पिता को कष्ट आ सकत‍ा है। किसी मित्र से सहयोग प्राप्त होगा। अचानक आया धन हानि दे सकता है। दिनांक 3, 12 शुभ है। 19 अशुभ है। शिव शक्ति की आराधना शुभ है !

No comments:

Post a Comment