Total Pageviews

Friday, January 6, 2012

2012 january क्या कहती है ,






नव वर्ष के शुभारंभ के साथ ही प्रस्तुत है नए साल और नए माह में ग्रह-नक्षत्रों के ‍राशियों में हो रहे नए परिवर्तनों की विस्तृत जानकारी।

जनवरी माह में मंगल का सिंह राशि में परिभ्रमण इस प्रकार प्रभाव छोड़ेगा-'यदा सिंह गतो भौम: काचनं रजत ताम्रकर:' अर्थात् स्वर्ण, चांदी, तांबा एवं लाल वस्तुएं महंगी होगी।

बुध का परिभ्रमण कृषक को लाभ पहुंचाएगा एवं अन्य जनता को भी सुख प्रदान करेगा। कुल मिलाकर सभी को सुख का अनुभव कराएगा। अनाज व्यापारी प्रसन्न होंगे। शुक्र का मकर राशि पर परिभ्रमण करना अनाज के भावों को बढ़ाएगा। कृषक को लाभ पहुंचाएगा। छोटे किसानों को हानि हो सकती है।

शनि का प्रभाव भी अनाज के उत्पादन में वृद्धि करेगा। किसानों के साथ ही प्रजा को भी सुखी करेगा।

14 जनवरी 2012 को सूर्य का मकर राशि में धनु राशि से परिवर्तन करके जाने से दक्षिण के देशों में सुभिक्ष आदि का सुख प्रदान करेगा। पूर्व के देशों में युद्ध आदि का भय रहेगा। उत्तर-पश्चिम के देशों में अशांति एवं पीड़ा-कष्ट रहेगा। बुध का अपनी राशि ‍परिवर्तन कर मकर राशि में प्रवेश करने से अनाज का समभाव रहेगा एवं इससे शुभ-अशुभ दोनों ही फल प्राप्त होंगे।

'कुंभ राशिस्थिते-शुक्रे सुर्भिक्षं प्रचुरं जलम्। भवत्यत्र न संदेहो लोका: सर्वे निरामया:' - शुक्र राशि परिवर्तन कर कुंभ राशि में प्रवेश करने से वर्षा में वृद्धि होगी। सभी तरफ सुख एवं शांति होगी। सभी मनुष्यों के निरोगी रहने के आसार बढ़ेंगे। प्राकृतिक प्रकोप कम होंगे।

मौसम की दृष्‍टि से माह की कुंडली पर नजर डालें तो उत्तराखंड, हिमाचलप्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बादलों की गर्जना एवं तेज बादल चाल के साथ शीत वायु का प्रवाह तेज होगा तथा हिमपात की संभावना है। कहीं-कहीं वर्षा के योग है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचलप्रदेश, मध्यप्रदेश के मैदानी भागों में तेज शीत लहर का प्रभाव रहेगा।

No comments:

Post a Comment