Total Pageviews

Friday, November 4, 2011

नवम्बर २०११ क्या कहती है आपकी राशी

-
- पं. सुरेंद्र बिल्लौरे
November 2011, Rashifal

मेष : मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह विदेश यात्रा वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। पत्नी से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। संतान की प्राप्ति एवं संतान संबंधी चिंता रहेगी। पुराने मित्र से मिलन होगा। कृषि सामान्य रहेगी। व्यापारी प्रसन्न रहेंगे। नौकरी वालों की उन्नति होगी। दिनांक 5, 15 शुभ है। 8 अशुभ। दुर्गा स्तुति शुभ है।

वृषभ : वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह भूमि से लाभ वाला रहेगा। वाहन से भी लाभ मिलने के योग बनते हैं। पत्नी से आर्थिक लाभ मिलेगा। ‍किसी भी प्रकार के हानि वाले कार्य न करें। जुआ, सट्‍टा, लॉटरी आदि कामों से दूर रहे। पुत्र से प्रसन्न होंगे। रिश्तेदारों से मिलनसार व्यवहार रखें। दिनांक 9, 23 शुभ है। 8 अशुभ। श्रीराम स्तुति लाभप्रद है।

मिथुन : मिथुन राशि वाले जातकों के लिए नवंबर का माह शासकीय कार्यों में सफलता वाला रहेगा। आय में कमी के योग है। शत्रु पक्ष पराजित होगा। नौकरी वालों की पदोन्नति होगी। परिवार में मांगलिक कार्य होगा। पास-पड़ोसी से मनमुटाव के योग बनते हैं। किसी व्यक्ति से धोखा मिल सकता है। कृषि कार्य लाभप्रद रहेगा। व्यापार ठीक है। दिनांक 4 शुभ। 3,14 अशुभ है। श्रीकृष्ण भक्ति लाभप्रद है।

कर्क : कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह पदो‍न्नति वाला वाला रहेगा। भूमि की प्राप्ति होगी। साथ ही वाहन के योग है। राजनैतिक सम्मान मिलेगा, परंतु क्रोध पर नियंत्रण करें, हानि हो सकती है। मानसिक बैचेनी रहेगी। दिनांक 8, 16 शुभ है। 10 अशुभ। राम-सीता की भक्ति करें।

सिंह : सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह शत्रु पर विजय प्राप्ति वाला रहेगा। नौकरी वालों की पदो‍न्नति होगी। पत्नी से, ससुराल से धन लाभ मिलेगा। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। मित्र से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार भी सामान्य रहेगा। कृषि से लाभांश होगा। लंबी यात्रा न करें। पुत्र से परेशानी आ सक‍ती है। दिनांक 4, 12 शुभ है। 6 अशुभ। शिवशक्ति की आराधना करें, लाभप्रद है।

November 2011, Rashifal
कन्या : कन्या राशि वाले जातकों के लिए इस माह धर्म-कर्म से लाभ मिलेगा। व्यापार में अच्छा फायदा होगा। राज्य से सम्मान एवं लाभ मिलेगा। घर में उत्साह का माहौल रहेगा। परंतु पत्नी को कष्ट के योग है, ध्यान दें। भाई से अच्छा सहयोग मिलेगा। पुराने मित्र से मिलने के योग है। कृषि से लाभ मिलेगा। नौकरी में अधिकारी से थोड़ी झड़प हो सक‍ती है। दिनांक 15, 28 शुभ है। 9 अशुभ है। रामभक्ति लाभप्रद है।

तुला : तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह नए वाहन क्रय वाला रहेगा। भूमि की खरीदी के योग है। घर में धार्मिक आयोजन के योग है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। मानसिक प्रसन्नता रहेगी। श‍त्रु पक्ष घबराएगा। पड़ोसी से मानसिक तनाव हो सकता है। नौकरी वालों की उन्नति होगी। कृषि लाभ मिलेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। दिनांक 16, 21 शुभ 3 अशुभ है। कृष्ण भक्ति करें।

वृश्चिक : वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह पारिवारिक खुशी वाला रहेगा। प‍त्नी पक्ष से सुख मिलेगा। जमीन से लाभ मिलेगा। लंबी यात्रा न करें। हानि के योग बनते है। स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। आर्थिक व्यय ज्यादा होगा। बहन को कष्ट के योग बनते है। माता-पिता की चिंता रहेगी। दिनांक 5, 17 शुभ। 11, 24 अशुभ है। गायत्री मंत्र लाभप्रद रहेगा।

धनु : धनु राशि वालों के लिए नवंबर माह पत्नी से लाभ वाला रहेगा। नौकरी में अधिकारी खुश रहेंगे। व्यापार ठीक रहेगा। परिवार में धन को लेकर विवाद हो सकत‍ा है। दुर्घटना का भय है, पैर संबंधित चोट हो सकत‍ी है, ध्यान दें। मित्र से सहयोग मिलेगा। शत्रु पराजित होंगे। दिनांक 6, 19 शुभ। 25 अशुभ है। शिवशक्ति की आराधना करें।

मकर : मकर राशि वालों के लिए यह माह शासकीय कार्य से धन लाभ होगा। यात्रा सावधानी से करें, कष्ट के योग है। परिवार में विवाद की स्थिति रहेगी। पत्नी को कष्ट हो सकता है। शत्रु पक्ष से सावधान रहें। हानि पहुंचा सकता है। किसी नारी से सहयोग मिलेगा। व्यापार में वृद्धि के योग है। क‍ृषि लाभांश होगा। दिनांक 1, 24 शुभ है। 5 अशुभ है। कृष्‍ण भक्ति लाभप्रद है।

कुंभ : कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह नौकरी में पदोन्नति वाला रहेगा। पारिवारिक कार्यों में धन खर्च होगा। स्वयं का स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। परिवार में विरोध का सामना करना पड़ सकता है। शत्रु पराजित होंगे। मित्र से सहयोग मिलेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। कृषि लाभ व हानि बराबर रहेगी। दिनांक 3, 10 शुभ है। 9 अशुभ। राम आराधना करें।
मीन : मीन राशि वाले जातकों को नवंबर माह मिश्रित फल वाला रहेगा। कृषि सामान्य रहेगी। व्यापारी परेशान रहेंगे। अनिष्टकारक स्थिति रहेगी। बुद्धिनाश के योग। शत्रु प्रबल हो सकते है, ध्यान दें। सावधानी भी रखें। परिवार में धन को लेकर विवाद रहेगा। परिवार से भय रहेगा। पुराने मित्र से सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। स्त्री कष्‍ट होगा। दिनांक 3, 18, 25 शुभ है। 2, 11 अशुभ। गणेश व गायत्री मंत्र का जप लाभप्रद है। 

No comments:

Post a Comment