Total Pageviews

Friday, November 4, 2011

नवम्बर २०११ ज्योतिष की नजर से

प्रकृति, मनुष्य जीवन पर एवं अन्य जीवधारियों पर नौ ग्रहों के राशि परिवर्तन अथवा नक्षत्र परिवर्तन से प्रभाव पड़ता है। देखें नवंबर माह में ग्रहों के देश और समाज पर प्रभाव!

सूर्य का तुला राशि में परिभ्रमण करने से पूर्व के देशों में सुख, दक्षिण एवं पश्चिम के देशों में दुर्भिक्ष का भय, उत्तर के देशों में युद्ध का भय रहेगा। इस माह मंगल का सिंह राशि में परिभ्रमण करने से स्वर्ण, चांदी, तांबा, लाल रंग की वस्तुएं महंगी हो सकती है।

नवंबर माह में बुध का वृश्चिक राशि में परिभ्रमण करने से घी-तेल के भावों में तेजी आएगी एवं धान्य का सुख मिलेगा। प्रजा सुखी रहेगी। शांति का माहौल रहेगा।

India, November 2011
नवंबर माह में शुक्र राशि परिवर्तन कर वृश्चिक राशि में परिभ्रमण करने से सभी अनाजों के भाव सस्ते होंगे। शांति होगी, सब लोग सुखी एवं निर्भय होंगे। स्थायित्व रहेगा। शनि का भी राशि परिवर्तन करने से धान्य का अच्छा उत्पादन कराएगा। देश में एवं पृथ्वी पर शांति उत्पन्न कराएगा। किसी भी राज्य में सत्ता परिवर्तन के योग बनते हैं।

शुक्र अपनी राशि परिवर्तन कर 11 नवंबर को धनु राशि में प्रवेश कर रहा है। फलस्वरूप सभी अनाजों के भाव बढ़ेंगे। इसका असर कृषि पर भी पड़ेगा। गेहूं की स्थिति में वृद्धि का रुख होगा। लोहा विशेष महंगा होगा। शक्कर के भाव के साथ ही रस वाले पदार्थ के भी भाव तेजी बनाए रखेंगे। भार‍त की छवि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ेगी। भारत के उत्तर पूर्वी राज्यों में प्राकृतिक प्रकोपों से जन-धन की हानि बढ़ेगी।

इस माह की कुंडली में मौसम का पूर्ण परिवर्तन दिखाई देगा, कहीं-कहीं बूंदाबांदी होगी। कहीं-कहीं तेज वायु का प्रकोप रहेगा। हिमाचल, पंजाब, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर एवं मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर बढ़ेगी। कहीं-कहीं आंशिक तापमान रहेगा। देश में प्राकृतिक प्रकोप के संकेत‍ रहेंगे।

No comments:

Post a Comment