Total Pageviews

Sunday, October 2, 2011

अक्टूम्बर माह २०११ ध्दाद्श राशियों का फलादेश

मेष : मेष राशि वाले जातकों के लिए अक्टूबर का माह धर्म के लाभ वाला रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। इस माह लंबी यात्रा के योग बनते हैं। शत्रु पक्ष से समझौता मिलेगा। पारिवारिक लोगों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। किसी मित्र की सहायता से सारे कार्य पूर्ण होंगे। पत्नी का स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। कृषि लाभ मिलेगा। व्यापार मध्यम रहेगा। दिनांक 3, 20, 29 शुभ है। दिनांक 6 अशुभ है। शिव शक्ति की आराधना शुभ रहेगी।

वृषभ : वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह शत्रु पक्ष पर विजय वाला रहेगा। विद्यार्थी की शिक्षा में सुधार होगा। पत्नी के पक्ष में स्थिति चिंता वाली रहेगी। राज्य कार्य से हानि की संभावना है। नौकरी में सब ठीक रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। दिनांक 11, 15 शुभ है। 5 अशुभ है। दुर्गा आराधना लाभदायक रहेगी।

मिथुन : मिथुन राशि वाले जा‍तकों के लिए यह माह धन लाभ वाला रहेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा। शत्रु पक्ष पर विजय मिलेगी। स्थान परिवर्तन से विशेष लाभ मिलेगा। वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना के योग बनते है। दिनांक 6,18 शुभ। 9 अशुभ रहेगी। राधा-कृष्‍ण की आराधना करें।

कर्क : कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह पारिवारिक सुख वाला रहेगा। विद्यार्थी को रूकावट के योग बनते है। शत्रु पक्ष प्रबल हो सकता है, ध्यान दें। माता को कष्ट के योग। व्यापार मध्यम रहेगा। कृषि लाभ होगा। नौकरी में अधिकारी खुश रहेंगे। दिनांक 6, 12 शुभ, 6 अशुभ है। रामरक्षा स्त्रोत लाभप्रद है।

सिंह : सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह मिश्रित फल वाला रहेगा। स्वयं के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शत्रु पक्ष से भय रहेगा। व्यापार मध्यम रहेगा। नौकरी में उन्नति के योग बनते हैं। कृषि सामान्य रहेगी। यात्रा में नुकसान के योग बनते है, ध्यान दें। चोट इत्यादि की संभावना बनती है। मित्र से सहयोग मिलेगा। दिनांक 2, 11 शुभ है। 14 अशुभ है। देवी आराधना शुभ है।

कन्या : कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह भाई की उन्नति वाला रहेगा। साथ ही बहन की उन्नति के योग भी बनत‍े है। शारीरिक सुधार होगा। संगति का ध्यान दें। हानि के योग बनते है। व्यापार सामान्य रहेगा। नौकरी में अधिकारी अप्रसन्न हो सकते हैं। स्त्री से पूर्ण सहयोग मिलेगा। दिनांक 5, 18 शुभ। 22, 29 अशुभ है। राधा-कृष्‍ण की आराधना लाभप्रद रहेगी।

तुला : त‍ुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह धर्म पर खर्च वाला रहेगा। खुद के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। आर्थिक खर्च होगा। पत्नी के पक्ष से विरोध होगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। कृषि लाभ देगी। नौकरी में उन्नति के साथ प्रमोशन होने के योग है। दिनांक 1, 14 शुभ एवं 20, 26 अशुभ है। श्रीराम ‍भक्ति लाभ देगी।

वृश्चिक : वृश्चिक रा‍‍शि वाले जातकों के लिए यह माह परिवार में आर्थिक मजबूती वाला रहेगा (आय में वृद्धि होगी)। अपना ध्यान रखें, सिर संबंधी चोट की संभावना है। पुराने मित्र से सहयोग मिलेगा। व्यापार ठीक रहेगा। कृषि से हानि के योग, नौकरी में उन्नति होगी। दिनांक 7, 14 शुभ है। 9 अशुभ है। देवी आराधना लाभप्रद रहेगी।

धनु : धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह विद्यार्थी के लिए सफलता वाला रहेगा। रिटायर्ड कर्मचारी वर्ग की पदोन्नति के योग है। व्यापार अच्छा चलेगा। कृषि लाभ वाली रहेगी। नौकरी में अनबन होने के योग है। किसी की बात में आकर जीवन बर्बाद न करें। योग ठीक नहीं है। पत्नी से पूर्ण सहयोग रहेगा। दिनांक 4, 18 शुभ है। 23 अशुभ है। शिव शक्ति की आराधना लाभप्रद रहेगी।

मकर : मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह शुभ यात्रा वाला रहेगा। आय में वृद्धि होगी। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंताजनक स्थिति रहेगी। दिनांक 1, 22, 29 शुभ है। 3 अशुभ। शिव आराधना करें।

कुंभ : कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह मिश्रित फल वाला रहेगा। अच्छे कार्यों से दूरी हो सकती है। पारिवारिक माहौल ठीक नहीं रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति अविश्वास रहेगा। व्यापार ठीक रहेगा। कृषि से लाभान्वित होंगे। नौकरी सामान्य रहेगी। रिश्तेदारी में सतर्कता से काम लें। दिनांक 5, 18 शुभ है। 8 अशुभ। देवी भक्ति करें।

मीन : मीन राशि वाले जा‍तकों के लिए यह माह सामान्य लाभ वाला रहेगा। पत्नी के पक्ष से अनबन के योग बनते है। मित्रों से व्यवहार में सतर्कता रखें। विवाद के योग बनते है। व्यापार वृद्धि होगी। परंतु लाभ सामान्य रहेगा। कृषि के हानि के योग है। नौकरी में अधिकारी नाराज हो सकते हैं। दिनांक 6, 12, 24 शुभ है। 20 अशुभ। हनुमान जी की सेवा लाभप्रद है।


No comments:

Post a Comment