Total Pageviews

Tuesday, July 3, 2012

जुलाई 2012 : द्वादश राशियों का फलादेश


- सुरेंद्र बिल्लौरे

मेष- मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह पारिवारिक सुख-शांति वाला रहेगा। कार्य करने का उत्साह बना रहेगा। मांगलिक कार्य पूर्ण होंगे। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। माता-पिता का ध्यान रखें। ससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा।

दिनांक 5,18 शुभ है, 6 अशुभ है। देवी आराधना लाभप्रद है।

वृषभ- वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह उन्नति वाला रहेगा। भूमि की वृद्धि होगी। घर में मांगलिक कार्य के योग है। पुत्र से सुख प्राप्त होगा। नि:संतान के घर संतान के योग बनेंगे। आर्थिक वृद्धि होगी। सत्संग से अच्छा लाभ होगा।

दिनांक 2, 20 शुभ है, 14 अशुभ है। राम स्तुति से लाभ मिलेगा।

मिथुन- मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह स्त्री से सुख वाला रहेगा। वाहन सावधानी से चलाए, वाहन से कष्ट के योग है। किसी विशेष परिस्थति में ही यात्रा करें, यात्रा में कष्ट आ सकता है। मानसिक तनाव बना रहेगा। किसी मित्र से सहयोग मिलेगा। रिश्तेदारी में सोच-विचार कर व्यवहार करें।

दिनांक 8, 16 शुभ है, 25 अशुभ है। शिव-शक्ति की आराधना सुखप्रद है।

कर्क- कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह सामान्य रहेगा। स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। मानसिक तनाव रहेगा। मेहनत अधिक, लाभ कम वाली स्थिति रहेगी। शारीरिक कष्ट बना रहेगा। किसी की संगति से अच्छा लाभ मिलेगा।

दिनांक 9, 22 शुभ है, 3,15 अशुभ है। श्रीकृष्ण भक्ति लाभप्रद है।

सिंह- सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह पदोन्नति वाला रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। पुत्र सुख की प्राप्ति होगी। पारिवारिक चिंता रहेगी। कृषि से लाभ मिलेगा। वाहन से कष्ट के योग है। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर-परिवार में मांगलिक कार्य होगा।

दिनांक 14, 28 शुभ, 12 अशुभ है। श्री रामरक्षा स्तोत्र का पाठ लाभप्रद रहेगा।

कन्या- कन्या राशि वालों के लिए यह माह सहयोग एवं सफलता वाला रहेगा। मित्र से सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक लोगों से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। मांगलिक कार्य होंगे। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि भी लाभप्रद रहेगी। नौकरी वालों की उन्नति होगी। पिता की सेवा करना पड़ेगी अर्थात् उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

दिनांक 12, 26 शुभ, 30 अशुभ है। देवी आराधना लाभप्रद रहेगी।

तुला- तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक लाभ वाला रहेगा। नौकरी में पदौन्नति के साथ स्थान-परिवर्तन के योग है। जायदाद वृद्धि के भी योग है। स्त्री से सुख मिलेगा। घर में मांगलिक कार्य होंगे। किसी मित्र से सहयोग प्राप्त होगा।

दिनांक 12, 29 शुभ, 3, 8 अशुभ है। गायत्री मंत्र का जाप लाभप्रद रहेगा।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह जायदाद में वृद्धि वाला रहेगा। वाहन से कष्ट के योग है। यात्रा में परेशानी आ सकती है, अत: अतिआवश्यक हो तो ही यात्रा करें। व्यर्थ खर्च होगा। मानसिक तनाव रहेगा। किसी रिश्तेदार से सहयोग मिलेगा।

दिनांक 1, 5 शुभ है, 8 अशुभ है। श्रीकृष्ण की भक्ति लाभप्रद है।

धनु- धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह कष्ट वाला हो सकता है। पारिवारिक मदभेद हो सकता है। मानसिक तनाव रहेगा। प्रवास में कष्ट की संभावना है। मेहनत के समान लाभ नहीं मिलेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। कृषि में लाभ मिलेगा। नौकरी में अधिकारी नाराज हो सकते है।

दिनांक 6, 9 शुभ है, 20 अशुभ है। रामरक्षा-स्त्रोत लाभप्रद रहेगा।

मकर- मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह व्यापार में वृद्धि वाला रहेगा। इस माह जायदाद के मामले में भी वृद्धि वाला रहेगा। कृषि सामान्य रहेगी। घर में मांगलिक कार्य होगा। मित्र से सहयोग मिलेगा। किसी नारी के चक्कर में न पड़े, वर्ना मुसीबत में आ सकते हो। नौकरी में अधिकारी खुश रहेंगे।

दिनांक 2, 11 शुभ, 4,12 अशुभ है। शिव-शक्ति की आराधना लाभप्रद रहेगी।

कुंभ- कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह पुत्र सुख वाला रहेगा। स्थान-परिवर्तन के योग बनते हैं। पत्नि से सुख प्राप्त होगा। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार लाभ देगा। कृषि सामान्य रहेगी। व्यर्थ खर्च से बचें। मित्र से सहयोग प्राप्त होगा।

दिनांक 3, 9 शुभ है, 7 अशुभ है। राधाकृष्ण की भक्ति लाभप्रद रहेगी।

मीन- मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह मिश्रित फल वाला रहेगा। व्यापार लाभ देगा। कृषि लाभप्रद रहेगी। नौकरी में उन्नति होगी। वाहन से कष्ट के योग, यात्रा में परेशानी के योग बन रहे है। अत: सावधानी रखना आवश्यक होगा। भाई से सहयोग प्राप्त होगा।

दिनांक 7, 10 शुभ, 12 अशुभ है। शिव-गायत्री का जाप करना लाभप्रद रहेगा।

No comments:

Post a Comment