Total Pageviews

Thursday, August 9, 2012

श्रीकृष्ण आराधना : राशि के अनुसार कैसे करें पूजा



भगवान विष्णु देवकी के गर्भ से भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को रात्रि 12.00 बजे भगवान श्री कृष्ण ने जन्म लिया था। इस दिन को इसीलिए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है।

यदुनंदन, कृष्ण, माधव, गोपाल, मुरलीवाला, गोवर्धनधारी, नंदलाल, बृजकिशोर, माखनचोर, केशव, देवकीनंदन, मुरलीमनोहर ऐसे नाना प्रकार के नामों से पुकारे जाने वाले राधाप्रिय-कृष्ण की जन्माष्टमी पर भक्ति करने से कई जन्मों के पाप उतर जाते है एवं मनुष्य विष्णु लोक को जाता है।

इस दिन की गई भक्ति अश्वमेघ-यज्ञ के समान होती है। कलयुग में तप से ज्यादा महत्व भक्ति का है। प्रभु के नाम मात्र से मनुष्य इस जन्म का उद्धार कर सकता है।

जन्माष्टमी के दिन अपनी राशि अनुसार जपे मंत्र -

1. मेष- मेष राशि वाले जातक कृष्ण-जन्माष्टमी के दिन कृष्ण के इस मंत्र का जप करें- 'ॐ कमलनाथाय नम:।'

2. वृषभ- वृषभ राशि वाले जातक इस दिन प्रभु की भक्ति में कृष्ण-अष्टक का पाठ करें।

3. मिथुन- मिथुन राशि वाले जातक इस दिन प्रभु को तुलसी चढ़ाएं एवं 'ॐ गोविन्दाय नम:' मं‍त्र का जाप करें।

4. कर्क- कर्क राशि वाले जातक इस दिन प्रभु को सफेद गुलाब चढ़ाएं एवं राधाष्टक का पाठ करें।

5. सिंह- सिंह राशि वाले जातक इस दिन प्रभु के 'ॐ कोटि-सूर्य-समप्रभाय नम:' का जाप करें।

6. कन्या- कन्या राशि वाले जातक इस दिन प्रभु के बालरूप का स्मरण कर 'ॐ देवकी-नंदनाय नम:' का जाप करें।

7. तुला- तुला राशि वाले जातक इस दिन प्रभु लीलाधर का स्मरण कर 'ॐ लीला-धराय नम:' का जाप करें।

8. वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले जातक इस दिन प्रभु वराह का स्मरण कर 'ॐ वराह नम:' का जाप करें।

9. धनु- धनु राशि वाले जातक इस दिन प्रभु के गुरु रूप का स्मरण कर 'ॐ जगद्‍गुरुवे नम': का जाप करें।

10. मकर- मकर राशि वाले जातक इस दिन प्रभु के सुदर्शनधारी रूप का स्मरण कर 'ॐ पूतना-जीविता हराय नम:' का जाप करें।

11. कुंभ- कुंभ राशि वाले जातक इस दिन प्रभु के दया रूप का स्मरण कर 'ॐ दयानिधाय नम:' का जाप करें।

12. मीन- मीन राशि वाले जातक इस दिन प्रभु के नटखट रूप का स्मरण कर 'ॐ यशोदा-वत्सलाय नम:' का जाप करें।

इस प्रकार प्रभु के नाम का जाप अनन्य कोटि फल देगा एवं प्रभु हर मनोरथ को पूर्ण करेंगे।

Tuesday, August 7, 2012

कैसे करे जन्म-अष्टमी पर पूजन

 photos   कैसे करे जन्म-अष्टमी  पर पूजन --->जब भी  धर्म का पतन हुआ है और धरती पर असुरों के अत्याचार बढ़े हैं तब-तब भगवान ने पृथ्वी पर अवतार लेकर सत्य और धर्म की स्थापनकी है।

भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी की मध्यरात्रि कअत्याचारी कंस का विनाश करने के लिए मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण ने अवतार लिया था कृष्ण के जन्म उत्सव कैसे-------------------------------------------------- --------------------------------------------------------------------

कैसे करें व्रत-पूजन :

- उपवास की पूर्व रात्रि को हल्का भोजकरें और ब्रह्मचर्य का पालन करें

के दिन प्रातःकाल स्नानादि नित्यकर्मों से निवृत्त हो जाएं। पश्चात सूर्य, सोम, म, काल, संधि, , पवन, दिक्‌पति, भूमि, आकाश,  और ब्रह्मादि को नमस्कार कर पूर्व या उत्तर मुबैठें

- इसके बाद जल, ल, कुश और गंध लेकसंकल्प करें :
ममखिलपापप्रशमनपूर्वक सर्वाभीष्सिद्धय
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व्रतमहकरिष्ये

अब मध्याह्न के समय काले तिलों कजल से स्नान कर देवकीजी के लिए 'सूतिकागृह' नियत करें

- तत्पश्चात भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति या चित्र स्थापित करें

- मूर्ति में बालक श्रीकृष्ण कस्तनपान कराती हुई देवकी हों,अथवा ऐसे भाहो

- इसके बाद विधि-विधान से पूजकरें

- पूजन में देवकी, वासुदेव, बलदेव, नंद, यशोदा इन सबका नाम क्रमशः निर्दिष्ट करनचाहिए

फिर निम्न मंत्र से पुष्पांजलि अर्पकरें :-
'प्रणमदेव जननी त्वया जातस्तु वामनः
वसुदेवात तथा कृष्णो नमस्तुभ्यं नमनमः
सुपुत्रार्घ्यं प्रदत्तं मेगृहाणेमं नमोऽस्तुते।'




Saturday, August 4, 2012

अगस्त २०१२ ज्योतिष की नजर से






अगस्त २०१२ ज्योतिष की नजर से -->इस माह में पाँच गुरुवार होने से देश में विग्रह,अशांति होने का भय है! इस मास में पाँच शुक्र भी है, इसके फलस्वरूप कुछ भागो में सुख-शांति एवं कुछ भांगो में भूकंम्प आदि प्राकृतिक प्रकोंपो से लोगो को कष्ट,ईशान देश का भंग,अन्न के भावो में तेजी तथा अग्नि का भय होगा! अगस्त माह में ग्रहों के परिभ्रमण पर द्रष्टि डाले, तो सूर्य चन्द्र की राशि कर्क में भ्रमण करने से उत्तर के देशो में सुख एवं प्रसन्नता रहेगी,पूर्व तथा दक्षिन के देशो में अशांति रहेगी,पश्चिम के देशो में युध्द आदि का भय रहेगा! मंगल के परिभ्रमण से लाल वस्तु का भाव तेज बना रहेगा इसी के साथ कपड़े के भाव में तेजी आएगी.बुध के कारण प्रजा को कष्ट रहेगा,शुक्र के बुध की राशि मिथुन पर परिभ्रमण करने से गेंहू,चावल,चने के भाव में विशेष तेजी आएगी.शनि का मिश्रित प्रभाव रहेगा. अगस्त मध्य में सूर्य का राशि परिवर्तन कर सिंह राशि में प्रवेश करने से पूर्व के देशो में शांति आएगी,उत्तर के देशो में युध्द आदि का भय रहेगा,दक्षिन एवं पश्चिम के देशो में दुर्भिक्ष का भय रहेगा!  १६ अगस्त को मंगल का स्वाती नक्षत्र में प्रवेश---------------------------------------------------------------------------------------------------------------

---------------------------------------
करने से अनावृष्टि के योग बनेंगे.बुध २९ अगस्त को अपनी राशि परिवर्तन कर सिंह राशि में प्रवेश कर रहेगा, इसके परिणाम स्वरूप सूत,कपड़े,रुई,
देवदारु,चाँदी,सोना आदि के भाव में तेजी रहेगी! खांड,शक्कर,एवं कपूर के भाव हल्के कम होंगे!
इस माह की कुंडली को आकाशीय हलचल की द्रष्टि से देखे,तो अधिकांश भागों में ठीक वर्षा होगी! दिल्ली,हरियाणा,उत्तरप्रदेश,राजस्थान,बिहार,झारखंड,छत्तीसगढ़,मध्यप्रदेश,उत्तराखंड,में कही सामान्य कहीं तेज वर्षा होगी!

अगस्त २०१२ में ध्दाद्श राशियों का फलादेश-






अगस्त २०१२ में ध्दाद्श राशियों का फलादेश--> मेष--.मेष राशि वाले जातको के लिए यह माह सन्तान की सफलता वाला रहेगा! स्वास्थ्य पर
खर्च होंगा,पत्नी एवं ससुराल पक्ष पर भी खर्च होगा,व्यापार मध्यम रहेगा,कृषि में हानि हो सकती है,किसी कार्य को लेकर उलझन में पड़ सकते है,
सावधानी से काम करे! नॉकरी में उन्नति होगी! दि.२,७ शुभ है,१५ अशुभ है! कृष्ण भक्ति लाभप्रद है!
वृषभ--> वृषभ राशि वाले जातको के लिए यह माह शत्रु पर विजय प्राप्ति वाला रहेगा! शैक्षिक कार्य पर विशेष खर्च होंगा,शारीरिक पीड़ा रहेगी,स्त्री पक्ष से विरोध हो सकता है,यात्रा आवश्यक को तो ही करे हानि के योग है! व्यापार अच्छा रहेगा,नॉकरी में अधिकारी खुश रहेंगे,कृषि सामान्य रहेगी!दि.३,१२ शुभ है,२४ अशुभ है! राधाष्ट्क लाभप्रद है!
मिथुन-->मिथुन राशि वाले जातको के लिए यह माह आकस्मिक लाभ वाला रहेगा! कानून से संबंधी कार्य में सफलता मिलेगी,बिधार्थी सफल होंगे,संतान पक्ष की तरक्की होगी!व्यापार अच्छा रहेगा,कृषि लाभ देगी,नॉकरी में तरक्की होगी!दोस्त से सहयोग मिलेगा!दि.९.१८ सुभ है,४ अशुभ है! राम-रक्षा- स्त्रोत्र का पाठ लाभ देगा!
कर्क-->कर्क राशि वाले जातको के लिए यह माह भूमि-भवन के सुख वाला रहेगा! माता का सुख मिलेगा,व्यापार अच्छा रहेगा,नॉकरी में उन्नति होगी,आर्थिक स्थिति मजबूत होगी! हध्दय संबंधी तकलीफ से मानसिक तनाव रहेगा,कृषि सामान्य रहेगी,किसी रिश्तेदार से तकलीफ रहेगी! दि.१९,२५ शुभ है,१३ अशुभ है! राधा-कृष्ण भक्ति लाभप्रद है!
सिंह-->सिंह राशि वाले जातको के लिए यह माह पराक्रम-वृध्दि वाला रहेगा! व्यापार मध्यम रहेगा,कृषि लाभप्रद रहेगी,नॉकरी में अधिकारी नाराज हो सकते है! कार्य में अवरोध की स्थति आ सकती है,पितृ कष्ट रहेगा, पारिवारिक कलह के योग है! दुखद समाचार के योग है!दि.१,१० शुभ  है, ३ अशुभ है!शिव-शक्ति की आराधना लाभप्रद है!
कन्या-->कन्या राशि वाले जातको के लिए यह माह आर्थिक सफलता वाला रहेगा! विधार्थी के लिए यह माह उत्तम रहेगा,सुखद समाचार मिलेगा,व्यापार सामान्य रहेगा,कृषि मध्यम रहेगी,नॉकरी में उन्नति होंगी! जोखिम भरे कार्य न करे हानि हो सकती है! दोस्त से सहयोग  मिलेगा! दि, १३,२७ शुभ है,१९ अशुभ है! श्री कृष्ण भक्ति लाभप्रद है!

क्या आप जानते हैं भद्रा क्या है...? तुला--> तुला राशि वाले जातको के लिए यह माह कार्य में उन्नति वाला रहेगा! व्यापार में विशेष लाभ होगा! कृषि लाभ देगी,नॉकरी में उन्नति होगी! पितृ पक्ष सुखी होंगे,संतान से सुख एवं सहयोग मिलेगा,किसी अनजान से दोस्ती न करे हानि हो सकती है! दि. ७,९ शुभ है,१५ अशुभ है!
राम-रक्षा-स्त्रोत्र लाभप्रद है!
वृश्चिक-->वृश्चिक राशि वाले जातक के लिए यह माह सामान्य रहेगा! कृषि सामान्य रहेगी,व्यापार हानि दे सकता है,नॉकरी में अधिकारी नाराज रहेंगे! यात्रा व वाहन से हानि के योग बनते है,साबधानी रखे! स्त्री को पीड़ा हो सकती है! पारिवारिक विरोध रहेगा, वेरोजगार की नॉकरी लगेगी!
दि.९.१७ शुभ है,२२ अशुभ है! शिव आराधना लाभप्रद है!
धनु--> धनु राशि वाले जातको के लिए यह माह जायदाद वृध्दि वाला रहेगा! राज्यकार्य में उन्नति होगी,वेरोजगार की नॉकरी लगेगी,यश प्राप्ति मिलेगी,कृषि लाभप्रद रहेगी,स्त्री से सुख मिलेगा,संतान से चिंता रहेगी! नये वाहन के योग है! दि. ११.२२ शुभ है,२ अशुभ है! सीता राम स्तुति
लाभप्रद है!
मकर--> मकर राशि वाले जातको के लिए यह माह यश प्राप्ति वाला रहेगा! व्यापार में लाभ होंगा,नॉकरी में उन्नति होगी,कृषि मध्यम रहेगी! कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी,स्त्री से सुखं मिलेगा,संतान पक्ष से चिंता रहेगी,किसी नारी से दोस्ती सोच कर करे परेशानी आ सकती है! दि. २०,२९ शुभ है १० अशुभ है! गायत्री-मन्त्र लाभप्रद है!
कुम्भ-->कुम्भ राशि वाले जातक के लिए यह माह सुखद समाचार लेकर आएगा! यात्रा से सुख मिलेगा,व्यापार मध्यम रहेगा,कृषि लाभप्रद रहेगी,नॉकरी में हल्की परेशानी आ सकती है! विशेष कार्य पर खर्च होंगा,स्त्री पक्ष से लाभ मिलेगा! पेट सम्बन्धी तकलीफ रहेगी,पुराने दोस्त से लाभ मिलेगा! दि.१२,२८ शुभ है,२४ अशुभ है! राधाकृष्ण भक्ति लाभप्रद  है!
मीन-->मीन राशि वाले जातको के लिए यह माह मिश्रित फल वाला रहेगा! व्यापार सामान्य रहेगा,कृषि मध्यम रहेगी,नॉकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेगे! वाहन से हानि के योग है,सावधानी से कार्य करे! स्वास्थ्य में गिरावट आएगी,निकटतम व्यक्ति के वियोग के योग है! माता-पिता को कष्ट रहेगा! दि.४,२६ शुभ है,८ अशुभ है! हनुमान भक्ति लाभप्रद है! 

अगस्त २०१२ में ध्दाद्श राशियों का फलादेश

अगस्त २०१२ में ध्दाद्श राशियों का फलादेश

  मेष-->.मेष राशि वाले जातको के लिए यह माह सन्तान की सफलता वाला रहेगा! स्वास्थ्य पर खर्च होंगा,पत्नी एवं ससुराल पक्ष पर भी खर्च होगा,व्यापार मध्यम रहेगा,कृषि में हानि हो सकती है,किसी कार्य को लेकर उलझन में पड़ सकते है,सावधानी से काम करे! नॉकरी में उन्नति होगी! दि.२,७ शुभ है,१५ अशुभ है! कृष्ण भक्ति लाभप्रद है!--
> वृषभ--> वृषभ राशि वाले जातको के लिए यह माह शत्रु पर विजय प्राप्ति वाला रहेगा! शैक्षिक कार्य पर विशेष खर्च होंगा,शारीरिक पीड़ा रहेगी,स्त्री पक्ष से विरोध हो सकता है,यात्रा आवश्यक को तो ही करे हानि के योग है! व्यापार अच्छा रहेगा,नॉकरी में अधिकारी खुश रहेंगे,कृषि सामान्य रहेगी!दि.३,१२ शुभ है,२४ अशुभ है! राधाष्ट्क लाभप्रद है!
मिथुन-->मिथुन राशि वाले जातको के लिए यह माह आकस्मिक लाभ वाला रहेगा! कानून से संबंधी कार्य में सफलता मिलेगी,बिधार्थी सफल होंगे,संतान पक्ष की तरक्की होगी!व्यापार अच्छा रहेगा,कृषि लाभ देगी,नॉकरी में तरक्की होगी!दोस्त से सहयोग मिलेगा!दि.९.१८ सुभ है,४ अशुभ है! राम-रक्षा- स्त्रोत्र का पाठ लाभ देगा!
कर्क-->कर्क राशि वाले जातको के लिए यह माह भूमि-भवन के सुख वाला रहेगा! माता का सुख मिलेगा,व्यापार अच्छा रहेगा,नॉकरी में उन्नति होगी,आर्थिक स्थिति मजबूत होगी! हध्दय संबंधी तकलीफ से मानसिक तनाव रहेगा,कृषि सामान्य रहेगी,किसी रिश्तेदार से तकलीफ रहेगी! दि.१९,२५ शुभ है,१३ अशुभ है! राधा-कृष्ण भक्ति लाभप्रद है!
सिंह-->सिंह राशि वाले जातको के लिए यह माह पराक्रम-वृध्दि वाला रहेगा! व्यापार मध्यम रहेगा,कृषि लाभप्रद रहेगी,नॉकरी में अधिकारी नाराज हो सकते है! कार्य में अवरोध की स्थति आ सकती है,पितृ कष्ट रहेगा, पारिवारिक कलह के योग है! दुखद समाचार के योग है!दि.१,१० शुभ  है, ३ अशुभ है!शिव-शक्ति की आराधना लाभप्रद है!
कन्या-->कन्या राशि वाले जातको के लिए यह माह आर्थिक सफलता वाला रहेगा! विधार्थी के लिए यह माह उत्तम रहेगा,सुखद समाचार मिलेगा,व्यापार सामान्य रहेगा,कृषि मध्यम रहेगी,नॉकरी में उन्नति होंगी! जोखिम भरे कार्य न करे हानि हो सकती है! दोस्त से सहयोग  मिलेगा! दि, १३,२७ शुभ है,१९ अशुभ है! श्री कृष्ण भक्ति लाभप्रद है!

तुला--> तुला राशि वाले जातको के लिए यह माह कार्य में उन्नति वाला रहेगा! व्यापार में विशेष लाभ होगा! कृषि लाभ देगी,नॉकरी में उन्नति होगी! पितृ पक्ष सुखी होंगे,संतान से सुख एवं सहयोग मिलेगा,किसी अनजान से दोस्ती न करे हानि हो सकती है! दि. ७,९ शुभ है,१५ अशुभ है!
राम-रक्षा-स्त्रोत्र लाभप्रद है!
वृश्चिक-->वृश्चिक राशि वाले जातक के लिए यह माह सामान्य रहेगा! कृषि सामान्य रहेगी,व्यापार हानि दे सकता है,नॉकरी में अधिकारी नाराज रहेंगे! यात्रा व वाहन से हानि के योग बनते है,साबधानी रखे! स्त्री को पीड़ा हो सकती है! पारिवारिक विरोध रहेगा, वेरोजगार की नॉकरी लगेगी!
दि.९.१७ शुभ है,२२ अशुभ है! शिव आराधना लाभप्रद है!
धनु--> धनु राशि वाले जातको के लिए यह माह जायदाद वृध्दि वाला रहेगा! राज्यकार्य में उन्नति होगी,वेरोजगार की नॉकरी लगेगी,यश प्राप्ति मिलेगी,कृषि लाभप्रद रहेगी,स्त्री से सुख मिलेगा,संतान से चिंता रहेगी! नये वाहन के योग है! दि. ११.२२ शुभ है,२ अशुभ है! सीता राम स्तुति
लाभप्रद है!
मकर--> मकर राशि वाले जातको के लिए यह माह यश प्राप्ति वाला रहेगा! व्यापार में लाभ होंगा,नॉकरी में उन्नति होगी,कृषि मध्यम रहेगी! कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी,स्त्री से सुखं मिलेगा,संतान पक्ष से चिंता रहेगी,किसी नारी से दोस्ती सोच कर करे परेशानी आ सकती है! दि. २०,२९ शुभ है १० अशुभ है! गायत्री-मन्त्र लाभप्रद है!
कुम्भ-->कुम्भ राशि वाले जातक के लिए यह माह सुखद समाचार लेकर आएगा! यात्रा से सुख मिलेगा,व्यापार मध्यम रहेगा,कृषि लाभप्रद रहेगी,नॉकरी में हल्की परेशानी आ सकती है! विशेष कार्य पर खर्च होंगा,स्त्री पक्ष से लाभ मिलेगा! पेट सम्बन्धी तकलीफ रहेगी,पुराने दोस्त से लाभ मिलेगा! दि.१२,२८ शुभ है,२४ अशुभ है! राधाकृष्ण भक्ति लाभप्रद  है!
मीन-->मीन राशि वाले जातको के लिए यह माह मिश्रित फल वाला रहेगा! व्यापार सामान्य रहेगा,कृषि मध्यम रहेगी,नॉकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेगे! वाहन से हानि के योग है,सावधानी से कार्य करे! स्वास्थ्य में गिरावट आएगी,निकटतम व्यक्ति के वियोग के योग है! माता-पिता को कष्ट रहेगा! दि.४,२६ शुभ है,८ अशुभ है! हनुमान भक्ति लाभप्रद है! 

Thursday, August 2, 2012

राजा बलि ने निभाया था रक्षाबंधन का वचन




हिंदू पौराणिक कथा के अनुसार राजा बलि ने भगवान विष्णु से अपना साम्राज्य दुश्मनों के प्रपंचों से बचाने हेतु आग्रह किया।

अपने भक्त के अनुरोध पर भगवान विष्णु ने ब्राह्मण स्त्री का रूप लेकर राजा बलि के निवास में रहने का संकल्प लिया, परंतु इस प्रतिज्ञा को सुन भगवान विष्णु की पत्नि देवी लक्ष्मी ने राजा बलि से अपने स्वामी को स्वर्गलोक नहीं छोड़ने के लिए निवेदन किया।

देवी लक्ष्मी ने श्रावण पूर्णिमा के दिन राजा बलि को राखी बांधकर उनसे अपने स्वामी को स्वर्गलोक नहीं त्यागने का वचन लिया।

बहन की कामना जानकर राजा बलि ने विष्णु देव से स्वर्गलोक में ही रहने की विनती की और इस तरह उन्होंने अपनी बहन के सुहाग की रक्षा की।
राजा बलि के समान जो भाई अपनी बहन की एवं बहन के सुहाग की रक्षा करता है,वह रक्षा-बँधन का सही फर्ज निभाता है!

Tuesday, July 31, 2012

रक्षाबंधन के पवित्र शुभ मुहूर्त

रक्षाबंधन के पवित्र शुभ मुहूर्त

रक्षाबंधन के पवित्र शुभ मुहूर्त


किसी भी कार्य की शुरुआत अच्छे मुहूर्त में करना चाहिए। शुभ मुहूर्त में किए गए कार्य का परिणाम भी अच्छा आता है। भाई-बहन के इस पवित्र त्योहार के दिन बहन अपने भाई की कलाई पर मंगल मुहूर्त में राखी बांधती है, उससे भाई की उन्नति, आयु व आय में वृद्धि होती है।

राखी के दिन ब्राह्मण बंधु जनेऊ (यज्ञोपवित्र) बदलते हैं, यह श्रावणी कर्म कहलाता है। इस बार जनेऊ बदलने का मुहूर्त- सुबह 06.32 से 8.44 तक (कर्क लग्न) है।

Raksha Bandhan ke Muhurt

रक्षाबंधन के पवित्र मुहूर्त :
सुबह 6 से 7.30

दोपहर में 12.05 से 03.00

शाम 04.31 से 07.32 तक।

लग्न अनुसार : -
सिंह लग्न - 6.33 से 08.45

कन्या - 08.45 से 10.58

धनु - 03.36 से 05.35

कुंभ - शाम 07.20 से 08.55

मेष - 10.25 से 12.05 तक रहेगा।

Monday, July 30, 2012

राशि अनुसार क्या बांधे भाई की क़लाई पर

राशि अनुसार क्या बांधे भाई की क़लाई पर

राशि अनुसार क्या बांधे भाई की क़लाई पर--> रक्षा-बंधन भाई-बहन के प्रेम का ही नही,आत्म-विस्वास वाला त्यौहार है! बहन अपने भाई के सिर
पर तिलक लगाकर उसकी लम्बी उम्र की कामना करती है,एवं हाथ में राखी रूपी प्यार का डोरा बांधकर अपनी रक्षा की भाई से प्रार्थना करती है!
ये ऐसा  त्यौहार है, जिसमे भाई-बहन अपने  पवित्र रिश्ते के लिए जन्म-जन्मान्तर के लिए एक- दुसरे की ख़ुशी,उन्नति,लम्बी आयु की कामना करते
है !
       स्वयम माँ लक्ष्मी द्वारा राजा बलि को यह राखी बंधन बांधा गया था ! तब से  यह पवित्र त्यौहार राखी के रूप में मनाया जाता है! राशि अनुसार  बहिने अपने भाई  की कलाई पर क्या बांधे  --------------
aaa1
  1. मेष---> मेष राशि वाली बहने अपने भाई को मालपुए खिलाये एवं लाल डोरे से निर्मित राखी बांधे!
  2. वृषभ--> वृषभ राशि वाली बहने अपने भाई को दूध से निर्मित मिठाई खिलाये एवं सफ़ेद रेशमी डोरे वाली राखी बांधे!
  3. मिथुन--> मिथुन राशि वाली बहने अपने भाई को बेसन से निर्मित मिठाई खिलाये एवं हरे डोरे वाली राखी बांधे!
  4. कर्क--> कर्क राशि वाली बहने अपने भाई को रबड़ी  खिलाये एवं पीली डोरे वाली राखी बांधे!
  5. सिंह--> सिंह राशि वाली बहने अपने भाई को रस वाली मिठाई खिलाये एवं पचरंग डोरे वाली राखी बांधे!
  6. कन्या--> कन्या राशि वाली बहने अपने भाई को मोतीचूर के लड्डू खिलाये एवं गणेश जी के प्रतिक वाली राखी बांधे!
  7. तुला--> तुला राशि वाली बहने अपने भाई को हलवा या घर में निर्मित मिठाई खिलाये एवं रेशमी हल्के पीले डोरे वाली राखी बांधे!
  8. वृश्चिक--> वृश्चिक राशि वाली बहने अपने भाई को गुड से बनी मिठाई खिलाये एवं गुलाबी डोरे वाली राखी बांधे!
  9. धनु--> धनु राशि वाली बहने अपने भाई को रसगुल्ले खिलाये एवं पीले व सफेद डोरे से निर्मित राखी बांधे!
  10. मकर--> मकर राशि वाली बहने अपने भाई को बालूशाही खिलाये एवं काले डोरे वाली राखी बांधे!
  11. कुम्भ--> कुम्भ राशि वाली बहने अपने भाई को कलाकंद खिलाये एवं नीले डोरे वाली राखी बांधे!
  12. मीन--> मीन राशि वाली बहने अपने भाई को मिल्ककेक खिलाये एवं पीले व नीले डोरे वाली राखी बांधे!

Wednesday, July 25, 2012

प्रणब मुखर्जी : शुभ ग्रह बना रहे हैं राष्ट्रपति

 

प्रणब मुखर्जी का जन्म मृगशिरा नक्षत्र में हुआ है, इसी नक्षत्र ने प्रणब को धैर्यवान, बुद्धिवान एवं प्रखर सोच वाला बनाया। मृगशिरा नक्षत्र के प्रभाव के कारण मुखर्जी राजनीति में आए।

प्रणब के जन्म के समय सूर्य वृश्चिक राशि पर परिभ्रमण कर रहा था, जिसने प्रणब दा को लोक-विख्यात बनाया। मंगल ने परिवारिक सुख एवं आर्थिक सुख दिया। गुरु एवं शुक्र ने आर्थिक सुख के साथ-साथ क्षमावान बनाया।

जन्म कुंडली में शनि कुंभ का होने से देश के प्रथम नागरिक तक का सफर प्रणब मुखर्जी ने तय किया। प्रणब का जन्म मंगल की महादशा में हुआ है। वर्तमान में केतु की महादशा चल रही है। केतु की महादशा में बुध की अंतर्दशा चल रही है, जो कि 16.2.2012 से 13.2.2013 तक रहेगी।

प्रणब का बुध लग्नेश में बैठा है, अत: इस अवधि में पद का शपथ ग्रहण फलीभूत होगा। 25.7.2012 को आनंद योग है, सुबह हस्त नक्षत्र 09.43 तक रहेगा, फिर चित्रा नक्षत्र रहेगा यह प्रणब दा के लिए फायदेमंद रहेगा। साथ ही 25 जुलाई को सर्वार्थ सिद्धि योग है, अत: इस शुभ मुहूर्त में देश के नए राष्ट्रपति का पद ग्रहण करना लाभप्रद रहेगा।

इस दौरान देश को नई उच्चाइयां मिलेंगी। जिसके सारे ग्रह उच्च के हों ऐसे व्यक्तित्व के हाथ में देश की बागडोर रहने से देश की यकीनन उन्नति होगी। आंतक पर नियंत्रण होगा। बाहरी विरोधी पर प्रभाव पड़ेगा। देश की राजनिति पर सीधा असर पड़ेगा।

25 जुलाई को नक्षत्र एवं योग के साथ चन्द्र की स्थिति, सूर्य की स्थिति प्रणब के अनुकूल रहने से देश को एक अच्छा राष्ट्रपति मिलेगा। शनि प्रणब को घमंडी बना सकता है, इसका उन्हें विशेष ध्यान देना होगा। किसी भी गंभीर मुद्दे पर निर्णय लेने के लिए बुध अच्छा सहयोग देगा। प्रणब मुखर्जी को गणेश आराधना करना चाहिए।

Tuesday, July 10, 2012

महेंद्र सिंह धोनी

 

महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची शहर में हुआ। उनके जन्म के समय उत्तरा-फाल्गुनी नक्षत्र चल रहा था, जिसने आपको देश का सर्वोच्च क्रिकेट खिलाडी़ बनाने के साथ-साथ भारतीय टीम की कप्तानी का मौका भी दिया। इतना ही नहीं देश-विदेश में ख्याति भी दिलाई।

जन्म के समय सूर्य मिथुन राशि पर परिभ्रमण कर रहा था, जिसने आपको आर्थिक संपन्न बनाया एवं कुंडली में बैठे सूर्य की स्थिति ने आपका भाग्योदय किया। सिंह के चंद्र ने मान-सम्मान दिलाया। कुंडली में चंद्र की स्थिति के प्रभाव से आपने अपने पराक्रम से धन एवं ख्याति अर्जित की। यह पारिवारिक सुख भी प्रदान करता है।

मंगल का शुक्र राशि में स्थित होने से दयावान स्वभाव का बनाता है। धोनी की कुंडली में बुध स्व-राशि मिथुन में विराजमान है, अत: यह धनवान एवं बुद्धिमान बनाता है। बुध की स्थिति अन्य कष्टों को भी दूर करती है।

गुरु भी वैभव प्रदान करता है। परंतु जातक हर समय कुछ न कुछ होते हुए भी असंतुष्ट रहता है। शुक्र भी आपको संपन्न बनाता है। पत्रिका में विराजित शनि के प्रभाव के कारण ही आपने माता-पिता एवं परिवार का नाम उज्ज्वल किया। आगे भी शनि की स्थिति उन्नति कराएगी।

आपके जन्म के समय शनि कन्या राशि पर भ्रमण कर रहा था, जिसने आपको भारतीय टीम का कप्तान बनाया। कुंडली में राहु की स्थिति के कारण आप विपक्ष टीम को परास्त करने की क्षमता रखते है अर्थात् टीम को जीत दिलाने में राहु का योगदान रहा है। केतु के कारण आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है, गुर्दा से संबंधित तकलीफ हो सकती है, अत: ध्यान रखें।

जब भी कभी घोड़े की सवारी का मौका आए तो ध्यान रखें, इससे खतरा हो सकता है। आपके लिए राहु-केतु की शांति कराना बहुत फायदेमंद रहेगी। अत: अवश्य ही यह करना चाहिए।

महेंद्र का जन्म सूर्य की महादशा में हुआ है। जिसका भोग्यकाल 5 वर्ष 9 माह 21 दिन रहा। वर्तमान में राहु की महादशा चल रही है, जिसका प्रारंभ 28/4/2004 से हुआ है एवं 28/4/2022 तक रहेगी। राहु की महादशा में बुध की अंतर्दशा 10/4/2012 तक रहेगी, सूर्य की महादशा में बुध की अंतर्दशा चल रही है एवं बुध की अंतर्दशा में बुध की प्रत्युंतर दशा 20/8/2012 तक चलेगी। इस दौरान गणेश की आराधना लाभप्रद रहेगी।

आपके लिए आगामी समय में अगस्त 2012 का समय ठीक ही रहेगा, सितंबर-अक्टूबर मध्यम रहेगा, नवंबर-दिसंबर अच्छा रहेगा। लेकिन जनवरी 2013 भाग्य में नया मोड़ ला सकता है। फरवरी-मार्च 2013 अनुयायी प्रशंसक का नया उत्साह आपके प्रति उभरेगा। मई-जून 2013 आपके लिए कष्ट वाला हो सकता है। पन्ना एवं पुखराज का संयुक्त लॉकेट धारण करना फलदाई रहेगा।